'ऋषभ पन्त शायद 2 साल में वापसी कर लेंगे,' दिल्ली कैपिटल्स के अहम सदस्य का खुलासा

सड़क दुर्घटना के बाद ऋषभ पन्त रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं, उनकी सर्जरी भी हुई है, ऐसे में वापसी में समय लगना तय है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant: सड़क दुर्घटना के बाद भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा आईपीएल से भी बाहर हो गए हैं। इसके अलावा यह भी साफ़ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि पन्त की वापसी मैदान पर कब होगी। अनुमानों के आधार पर अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन पन्त की फिटनेस के बाद ही सब कुछ साफ़ हो पाएगा। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तरफ से अहम बयान आया है, इसमें उन्होंने पन्त की वापसी को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

गांगुली ने किया एक अहम खुलासा

पीटीआई के मुताबिक़ दादा ने कहा है कि मैंने कुछ मौकों पर पन्त से बात की है और निश्चित तौर पर वह इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वह चोट के बाद सर्जरी से गुजरे हैं और मैं उनके ठीक होने की कामना करता हूं। शायद एक साथ या दो साल बाद हम उनको फिर से भारत के लिए खेलते हुए देखेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स को कप्तान चुनना होगा

दिल्ली कैपिटल्स में क्रिकेट डायरेक्टर के तौर पर गांगुली जुड़े हुए हैं। अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि पन्त की जगह किसे शामिल किया जाएगा। इस मामले को लेकर दादा ने कहा है कि हमारे पास सोचने के लिए अब भी समय है। टीम का अगला कैम्प आईपीएल से पहले होना है। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की घोषणा भी करनी है। अनुभव के आधार पर डेविड वॉर्नर को शायद यह जिम्मा मिल सकता है।

पन्त का इलाज मुंबई में हुआ था

उल्लेखनीय है कि कार दुर्घटना के बाद पन्त को सर्जरी से गुजरना पड़ा है। हाल ही में उनकी फोटो आई थी, जिसमें उनको बैठा हुआ देखा जा सकता है। देहरादून के बाद उनका इलाज मुंबई में हुआ था। बीसीसीआई ने एयरलिफ्ट कर पन्त को मुंबई भेज दिया था। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में वह शायद नहीं खेल पाएंगे। भारत के लिए यह एक बड़ा झटका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+