‘कौन हैं एक्सपर्ट्स’, कपिल देव ने उठाई थी विराट को बाहर करने की मांग, Rohit Sharma ने दिया करारा जवाब

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भी विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला खामोश नजर आया।

नॉटिंघम, 11 जुलाई: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भी विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला खामोश नजर आया। वह 6 गेंदों में केवल 11 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इससे पहले दूसरे मुकाबले में भी कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। विराट कोहली की खराब फॉर्म की लगातार आलोचना की जा रही है। हाल ही में पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने कोहली को टी20 टीम से ड्रॉप करने की बात कही थी। इस पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का रिएक्शन सामने आया है।

हिटमैन ने किया विराट का बचाव

हिटमैन ने किया विराट का बचाव

रोहित शर्मा ने विराट कोहली का सर्मथन किया है। तीसरे मैच के बाद जब भारतीय कप्तान से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''हम बाहर की सुनते नहीं है और ये एक्सपर्ट लोग कौन हैं, मुझे नहीं पता। वो (कपिल देव) खेल को बाहर से देख रहे हैं और यह नहीं जानते कि अंदर क्या हो रहा है। हमारी अपनी सोचने की प्रक्रिया है। हमने अपनी टीम बनाई है और इसके पीछे बहुत सारी सोच है। हम खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और उन्हें अवसर देते हैं, तो ऐसी चीजें आप बाहर रहकर नहीं जान सकते।''

एक-दो सीरीज खिलाड़ी को खराब नहीं बनाती

एक-दो सीरीज खिलाड़ी को खराब नहीं बनाती

रोहित शर्मा ने आगे कहा, "अगर फॉर्म की बात करें तो हर कोई उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरता है, लेकिन इससे खिलाड़ी की काबिलियत प्रभावित नहीं होती। इसलिए हमें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब कोई खिलाड़ी इतने सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो तो एक या दो सीरीज में खराब प्रदर्शन उसे खराब खिलाड़ी नहीं बना देगा। हमें उनके पिछले प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हम जो टीम में हैं, वो खिलाड़ी की अहमियत जानते हैं। उन्हें इसके बारे में बात करने का पूरा अधिकार है, लेकिन यह हमारे लिए बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है।"

कपिल ने दिया था बड़ा बयान

कपिल ने दिया था बड़ा बयान

ABP न्यूज को दिए इंटरव्यू में कपिल देव ने कहा था कि, ''अगर आप टेस्ट के दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को टीम से बाहर बैठा सकते हैं, तो वर्ल्ड का नंबर-1 खिलाड़ी भी बाहर बैठ सकता है। मैं चाहता हूं कि वह रन बनाए, लेकिन इस समय विराट उस तरह से नहीं खेल रहे है जिनको हम जानते है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर अपना नाम बनाया है और अगर वह प्रदर्शन नहीं करेंगे तो नए खिलाड़ियों को आप बाहर नहीं रख सकते है।''

वनडे सीरीज में खेलेंगे कोहली

वनडे सीरीज में खेलेंगे कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भले ही कोहली दो मैचों में केवल 12 रन बना सके हो, लेकिन उनके पास 3 मैचों की वनडे सीरीज से अपनी फॉर्म तलाशने का बढ़िया मौका रहेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले एकदिवसीय मुकाबला मंगलवार 12 जुलाई को केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। फैंस और टीम मैनेजमेंट जरूर चाहेंगा कि विराट इस सीरीज से फॉर्म में दमदार कमबैक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+