भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर PCB के दावों को BCCI ने किया खारिज, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

बीसीसीआई (BCCI) ने कहा कि, 'हमारा भविष्य में या आने वाले दिनों में इस तरह की किसी सीरीज का आयोजन करने का कोई प्लान नहीं है। हम पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज के लिए तैयार नहीं हैं।'

india vs pakistan test series

India vs Pakistan Test Series: भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज कहां खेली जाएंगी इसको लेकर चल रही तमाम अकटलों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा बयान जारी कर दिया है। बीसीसीआई ने अपना बयान ऐसे समय में जारी किया है, जब बुधवार को पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी की ओर से कहा गया कि भारत और पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। बीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है। एएनआई के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि, 'हमारा भविष्य में या आने वाले दिनों में इस तरह की किसी सीरीज का आयोजन करने का कोई प्लान नहीं है। हम पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज के लिए तैयार नहीं हैं।'

दरअसल, पाकिस्तान मीडिया ने आज खबर दी कि पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी (Najam Sethi) ने न्यूट्रल वेन्यू पर संभावित पाकिस्तान-भारत टेस्ट सीरीज (India vs Pakistan Test Series) को हरी झंडी दे दी है, लेकिन बीसीसीआई ने इस तरह की सभी संभावनाओं को खारिज कर दिया है। दोनों देशों के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2007 में खेली गई थी।

वहीं दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) के दौरान मैच कहां खेले जाएंगे इसको लेकर चल रही तमाम अकटलों के बीच अब तक कोई बात बनती नहीं दिख रही है। इस मामले में पहले एक खबर मिली थी कि भारत में इस साल के आखिर में होने वाले विश्व कप में पाकिस्तान की टीम चेन्नई और कोलकाता में अपने ज्यादातर मैच खेल सकती है। हालांकि, बाद में इसकी भी कोई पुष्टि नहीं हो सकी।

Recommended Video

    IND vs PAK: Pakistan के द्विपक्षीय सीरीज वाले प्लान पर BCCI ने दिया दो टूक जवाब | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+