Ind vs SA: 'हां कोहली है स्वार्थी, अपने लिए खेलता है ....', जानिए विराट के लिए किसने कही ये बात?
Virat Kohli 49th ODI century: रविवार को विश्वकप 2023 के मुकाबले में विराट कोहली ने अपने करियर का 49वां वनडे शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के महान रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट ने ये शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 119 गेंदों पर लगाया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने उन पर 'धीमी पारी' खेलने और 'स्वार्थी' होने का आरोप लगाया और कहा कि 'वो अपने शतक के लिए खेल रहे थे।'

आपको बता दें कि विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन कुछ लोगों ने उन पर 'स्लो गेम' खेलने और 'स्वार्थी' होने का आरोप लगाया है और कहा कि 'वो अपनी सेंचुरी के लिए धीमा खेल रहे थे।'
वेंकटेश प्रसाद ने लगाई लोगों की क्लास
ऐसे लोगों को अब करारा जवाब दिया है भारत के पूर्व स्टार बॉलर वेंकटेश प्रसाद ने, जिन्होंने ट्विटर पर ऐसे लोगों की लताड़ लगाई है और जमकर विराट कोहली की तारीफ की है।
'कोहली सही तरीके वाला स्वार्थी है...'
कटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले प्रसाद ने ट्वीटर पर लिखा है कि- 'हां, कोहली सही तरीके वाला स्वार्थी है, अगर एक अरब लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए धीमा खेलना स्वार्थ से भरा है तो है वो स्वार्थी, वो इतना सेल्फिश है कि हर चीज पा लेने के बाद भी वो हर मैच में अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है।'
'बेंचमार्क स्टैबलिश करने वाला विराट तो फिर सच में स्वार्थी है'
प्रसाद ने कहा कि 'युवाओं के लिए आइडियल और बेंचमार्क स्टैबलिश करने वाला विराट तो फिर सच में स्वार्थी है। अपनी टीम को जीत दिलाने वाला और उसके लिए संघर्ष करने वाला कोहली इस मामले में स्वार्थी है, सच में अगर ये स्वार्थ है तो वो है स्वार्थी।'
रोहित औऱ गिल ने अच्छा ओपन किया था: विराट कोहली
अपने धीमे गेम पर खुद विराट ने भी जवाब दिया और कहा कि 'यहां कि पिच बहुत स्लो है और यहां बैटिंग करना मुश्किल था। रोहित औऱ गिल ने अच्छा ओपन किया था और मुझे इसे आगे लेकर जाना था इसलिए मेरा संभलकर खेलना जरूरी था।'
'...ये पिच स्लो होती जा रही थी'
कोहली ने कहा कि 'गेंद ने 10वें ओवर के बाद घूमना शुरू कर दिया और ये पिच स्लो होती जा रही थी। टीम में पांड्या नहीं थे इसलिए हमें बड़ा स्कोर करना था इसलिए गेम स्लो हुआ।'
35वें जन्मदिन पर 121 गेंदों पर 101 रन बनाए
आपको बता दें कि विराट कोहली ने 5 नवंबर को अपने 35वें जन्मदिन पर 121 गेंदों पर 101 रन बनाए और इसी के साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतक की बराबरी कर ली है।
पांच विकेट गंवाकर 326 रन बनाए थे
गौरतलब है कि भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर 326 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका मात्र 27.1 ओवर में 83 रन बना पाया। भारत के रविंद्र जड़ेजा ने कल के मैच में पांच विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications