World Cup 2023: 'भावनाओं को समझो...' माही ने टीम इंडिया के विश्व कप जीतने के सवाल पर क्यों कहा ऐसा?

MS Dhoni on Team India : विश्व कप 2023 में अभी तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है और वो सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हर भारतीय की ख्वाहिश है कि इस बार हमारी टीम ही विश्वविजेता बने तो वहीं टीम इंडिया के विश्वकप जीतने वाले सवाल पर बड़ा बयान भारत को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिया है।

 World Cup 2023

एक इवेंट में जब धोनी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि टीम इंडिया साल 2023 में विश्वकप जीत सकती है?

'भावनाओं को समझो, ये एक संतुलित टीम है'

तो इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'भावनाओं को समझो, ये एक संतुलित टीम है, सब लोग अच्छा खेल रहे हैं इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, समझदार के लिए इशारा काफी है।'

साल 2011 मेंं धोनी की कप्तानी में जीता था विश्वकप

आपको बता दें कि टीम इंडिया अगर इस बार वर्ल्ड कप जीतती है तो वो तीसरी बार विश्वकप विजेता बनेगी। इससे पहले भारत ने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्वकप जीता था। यही नहीं धोनी की ही कप्तानी में भारत ने टी 20 विश्वकप भी जीता था। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत विश्वविजेता बन पाता है या नहीं, ये तो आने वाले मैचों का परिणाम बताएंगे।

प्वाइंटस टेबल पर टॉप पर भारत

अगर भारत के विश्वकप 2023 के अब तक के सफर की बातें करें तो इंडिया ने अभी तक के सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की है। उसने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और उसके बाद न्यूजीलैंड को परास्त किया है। वो प्वाइंटस टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।

29 अक्टूबर को अंग्रेजों से मुकाबला

भारत का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड में होने जा रहा है। भारत जहां प्वाइंटस टेबल पर नंबर वन पर है वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हैं। पूर्व विजेता इंग्लैंड ने अभी तक वर्ल्ड कप में लोगों को निराश ही किया है। देखते हैं कि लखनऊ में जोस बटलर की सेना रोहित ब्रिगेड के आगे क्या कमाल करती है?

टीम इंडिया

  • रोहित शर्मा (कप्तान),
  • हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान),
  • शुभमन गिल,
  • विराट कोहली,
  • श्रेयस अय्यर,
  • केएल राहुल,
  • रवींद्र जडेजा,
  • शार्दुल ठाकुर,
  • जसप्रीत बुमराह,
  • मोहम्मद सिराज,
  • कुलदीप यादव,
  • मोहम्मद शमी,
  • अक्षर पटेल,
  • ईशान किशन,
  • सूर्यकुमार यादव।

इंग्लैंड की टीम

  • जोस बटलर (कप्तान),
  • मोइन अली,
  • गस एटकिंसन,
  • डेविड मलान,
  • आदिल राशिद,
  • जो रूट,
  • जेसन रॉय,
  • बेन स्टोक्स,
  • रीस टॉपली,
  • डेविड विली,
  • मार्क वुड,
  • क्रिस वोक्स।
  • जॉनी बेयरस्टो,
  • सैम करन,
  • लियाम लिविंगस्टोन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+