WC 2023: 'मुझसे कोई उम्मीद ना रखें....' जानिए कोहली ने क्यों कहा ऐसा? अनुष्का का भी हैरत अंगेज जवाब

World Cup 2023: विश्वकप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। क्रिकेट के इस महासमर का इंतजार क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से है। इस बार विश्वकप की मेजबानी भारत के हाथ में हैं और इसी कारण इस टूर्नामेंट के प्रति दीवानगी लोगों की और भी ज्यादा बढ़ गई है।

https://hindi.oneindia.com/news/sports/cricket/wc-2023-why-virat-kohli-posted-story-instagram-about-world-cup-tickets-read-anushka-sharmas-reply-828737.html

हर इंडियन की चाहत है कि इस बार कैप्टन रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत विश्वकप जीते और 12 साल का सूखा समाप्त हो तो वहीं टीम इंडिया के सुपर स्टार विराट कोहली से भी लोगों को बहुत ज्यादा आशाएं हैं कि उनका धुंआदार प्रदर्शन देश को इस बार विश्वविजेता जरूर बनाएगा।

'मुझसे कोई उम्मीद ना रखें....'

लेकिन इसी बीच विराट कोहली की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया के फैंस के अंदर बेचैनी पैदा कर दी है। दरअसल कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि 'मुझसे कोई उम्मीद ना रखें....' जिसे पढ़ते ही लोग परेशान हो गए लेकिन आपको बता दें कि विराट ने ये पोस्ट अपने खेल के विषय में नहीं बल्कि विश्नकप के टिकटों के लिए लिखी है।

वर्ल्ड कप 2023 के टिकट के लिए जबरदस्त मारामारी

दरअसल वर्ल्ड कप 2023 के टिकट के लिए जबरदस्त मारामारी है, ऐसे में लोग कोहली को भी काफी तंग करते हैं इसी वजह से विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखी।

'मुझसे टिकटों के लिए बिल्कुल भी आग्रह न करें'

जिसमें उन्होंने लिखा कि 'जैसा कि हम विश्व कप के करीब हैं, मैं विनम्रतापूर्वक अपने सभी दोस्तों को कहना चाहता हूं कि वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकटों के लिए बिल्कुल भी आग्रह न करें। प्लीज अपने घरों से इंजॉय करें।' केवल विराट ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इसी तरह की बात कही है।

'मुझसे भी मदद की उम्मीद ना करें...'

अनुष्का ने विराट की पोस्ट को री-शेयर करते हुए कहा कि 'मुझसे भी मदद की उम्मीद ना करें, समझने के लिए शुक्रिया। ' आपको बता दें कि विराट ने पहली बार इस तरह की पोस्ट नहीं लिखी है, बल्कि वो इससे पहले भी इस तरह की बातें कह चुके हैं। एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा था कि 'अक्सर जब बड़े टूर्नामेंट होते हैं तो मेरे दोस्त मुझे एप्रोच करने लगते हैं।'

'क्योंकि हर किसी के घर में बढ़िया टीवी है'

एक बार किसी ने पूछा था कि 'क्या हम मैच देखने आ जाएं। तो मैंने उनसे यही कहा था कि आना चाहते हो जरूर आओ लेकिन मुझसे ना पूछो क्योंकि हर किसी के घर में बढ़िया टीवी है।'

सेंकड बेबी को लेकर भी चर्चा में कोहली-अनुष्का

आपको बता दें कि विश्वकप में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई में होगा, हर किसी को उम्मीद है कि ये मुकाबला काफी रोचक होगा। वैसे आपको एक बात और बता दूं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों इन दिनों अपने सेंकड बेबी को लेकर भी चर्चा में हैं।

'दोनों मे से किसी ने भी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की'

ऐसा कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा दोबारा गर्भवती हैं और इसी वजह से वो इन दिनों पब्लिकली किसी से मिल नहीं रही हैं। हालांकि दोनों मे से किसी ने भी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मालूम हो कि विराट और अनुष्का को शादी से एक बेटी वामिका है, जिसकी तस्वीर आज तक किसी ने नहीं देखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+