WC 2023: 'विराट के लिए मुझे Thanks कहो...', अनुष्का की रोमांटिक पोस्ट पर इस दिग्गज ने क्यों कहा ऐसा?
Kevin Pietersen on Virat Kohli: विश्वकप 2023 में टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली का बल्ला आग बरसा रहा है। 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने अपने करियर 49वां शतक ठोका और इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

पूरे विश्व के दिग्गज आज कोहली के खेल को सलाम कर रहे हैं और पूरे भारत को अपने इस होनहार खिलाड़ी पर गर्व भी है।
अनुष्का शर्मा ने पति विराट के लिए लिखी रोमांटिक पोस्ट
सबसे ज्यादा प्राउड मूवमेंट तो उनकी पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए हैं, जिन्होंने अपने पति के लिए ही बेहद ही रोमांटिक पोस्ट शेयर की। जिस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इतना मजेदार कमेंट किया जो कि इस वक्त सुर्खियां बना है।
'वो अपने जीवन के हर रोल में असाधारण है'
दरअसल अनुष्का ने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें विराट कोहली ने T20 मैच के दौरान जीरो रन पर विकेट लिया था। अनुष्का ने लिखा है कि 'वो अपने जीवन के हर रोल में असाधारण है। लेकिन उनकी कैप में हर दिन नए पंख जुड़ते जा रहे हैं। मैं तुम्हें इस लाइफ में और उससे भी परे जाकर अंतहीन होकर प्रेम करती हूं, हर आकार, हर रूर और हर तरह से केवल मैं तुम्हें चाहती हूं।'
हमेशा मेरे पति का ख्याल रखने के लिए Thanks
अनुष्का की इस पोस्ट पर केविन पीटरसन ने तुरंत जवाब दिया क्योंकि केविन पीटरसन ही वो इंसान थे, जिनको जीरो पर आउट कोहली ने किया था। उन्होंने लिखा कि इस पोस्ट का कैप्शन होना चाहिए- 'Thank You, केविन, हमेशा मेरे पति का ख्याल रखने के लिए।' और इसके साथ ही उन्होंने एक फनी स्माइली भी शेयर की। पीटरसन की ये मजेदार पोस्ट पर लोगों ने दिल खोलकर कमेंट किए हैं और पीटरसन की तारीफ की है।
हॉट और परफेक्ट कपल्स में से एक विराट-अनुष्का
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्क शर्मा क्रिकेट-बॉलीवुड के गलियारों के हॉट और परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। अपने अपने क्षेत्रों के महारथि ने अपनी लाइफ सबकुछ अपने आप ही प्राप्त किया है।
क्या गर्भवती हैं अनुष्का शर्मा?
ना तो कोहली का क्रिकेट में कोई गॉड फादर था और ना ही अनुष्का शर्मा का बॉलीवुड में लेकिन दोनों ही ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। दोनों एक दूसरे को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी देते हैं। दोनों को शादी से एक बेटी है और ऐसी अफवाएं हैं कि ये कपल फिर से मम्मी-पापा बनने जा रहा है, हालांकि इस बारे में अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications