'औकात दिखा दी...', भारत की हार पर शोएब अख्तर ने लिए मजे, भज्जी-आकाश पर कसा तंज, जानिए क्या-क्या कहा?
Shoiab Akhtar on India Lost: भारतीय टीम विश्वकप 2023 का कप हार चुकी है, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था, हर किसी को उम्मीद थी कि इस बार भारत विश्वविजेता बनेगा लेकिन रविवार का दिन पूरी टीम के लिए बैड साबित हुआ और टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी और उसका सपना तीसरी बार विश्वविजेता बनने का रह गया।

इस हार के बाद केवल टीम इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे देश में मायूसी का माहौल है लेकिन इस दर्द पर पाकिस्तानियों की ओर से मजे लिए जा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की हार पर कर्मों की याद दिलाई और इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और क्रिकेटर-एंकर आकाश चोपड़ा पर भी तंज कसा है।
'सॉरी ब्रदर, इसे कहते हैं कर्मा'
शोएब अख्तर ने फाइनल मैच के बाद तीन ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'सॉरी ब्रदर, इसे कहते हैं कर्मा'। इसके बाद उन्होंने आकाश चोपड़ा के एक पुराने ट्वीट पर रीट्ववीट करते हुए कहा कि 'उम्मीद नहीं बात करते हैं हम और वो भी पक्की वाली @cricketaakash।'

आकाश चोपड़ा पर कसा तंज
दरअसल विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के ठीक पहले आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तानियों के बड़बोड़ेपने पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'इतना आत्मविश्वास तो ऑस्ट्रेलियाई जनता को ऑस्ट्रेलिया के जीतने का नहीं है...जितना हमारे पड़ोसियों को है। खैर...उन्हें तो भारत की हार की उम्मीद 14 अक्टूबर की सुबह से है 😝🤪।'
हरभजन सिंह के Tweet पर लिए अख्तर ने मजे
इसके बाद उन्होंने हरभजन सिंह के उस ट्वीट को रीट्वीट किया जो उन्होंने तब किया था जब ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप के लीग मैच में पाकिस्तान को हराया था। भज्जी ने लिखा था कि 'Aussie Aussie Aussie, क्या शानदार जीत है,क्लास टॉप क्लास बल्लेबाजी #वेड .. @T20WorldCup #PAKVSAUS. शोएब ने भज्जी पर तंज कसते हुए कहा कि 'Aussie Aussie Aussie,ओए ओए ओए क्या जीत है...क्लास टॉप क्लास बैटिंग #हेड।
'अपनी औकात पाकिस्तान दिखा ही देता है'
फिलहाल शोएब अख्तर के इस कमेंट पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ही कोस रहे हैं और लोग बोल रहे हैं कि 'पाकिस्तान अपनी औकात दिखा ही देता है। खुद कितना बर्बाद खेल उसने दिखाया लेकिन वो इसको दिखाई नहीं दे रहा बल्कि उसे ये दिख रहा है कि भारत हार गया, ये जलील लोग हैं जो कि ये भूल गए कि इंडिया ने इनका भर्ता बनाया था, पहले एशिया कप में फिर उसके बाद विश्वकप में।' शोएब अख्तर पर जमकर लोगों का गु्स्सा फूटा है और वो लगातार उन पर कमेंट किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications