IND VS SRI: 'आप लोग सिर्फ माहौल बनाते हो...', रिपोर्टर ने ऐसा क्या बोला दिया कि भड़क गए अय्यर, Video
Shreyas Iyer Angry on Reporter: विश्वकप 2023 में टीम इंडिया की शानदार जीत का दौर जारी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों के भारी अंतर से हराकर सफलता का नया इतिहास लिखा है।

इस मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली। अपने होमग्राउंड पर खेलते हुए उन्होंने 56 गेंदों में 82 रन बनाएं, जिसने भारत की जीत में अहम रोल प्ले किया।
पिछले कई मैचों में श्रेयस का प्रदर्शन अच्छा नहीं था
श्रेयस का बल्ला पिछले कुछ वक्त से शांत चल रहा था लेकिन गुरुवार को उसने शोर मचा दिया। पिछले कई मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था, जिसके कारण वो सवालों के घेरे में थे लेकिन अपनी दमदार पारी से उन्होंने कल आलोचकों के मुंह बंद कर दिए।
आखिर क्यों भड़क गए श्रेयस अय्यर?
हालांकि मैच के बाद हुई प्रेसवार्ता में श्रेयस अपने प्रदर्शन से जुड़े एक सवाल पर आपा खो दिया और वो एक रिपोर्टर पर बुरी तरह से भड़क गए, उनका ये रिएक्शन इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोग तो श्रेयस का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग श्रेयस को संयम रखने की सलाह दे रहे हैं।
शॉर्ट बॉल है श्रेयस के लिए समस्या?
दरअसल पिछले काफी वक्त से खराब फार्म से जूझ रहे श्रेयस के बारे में कहा जा रहा था कि उन्हें 'शॉर्ट बॉल' खेलने में काफी दिक्कत हो रही है। पिछले कई मैचों में अय्यर ने 'शार्ट बॉल' पर गलत शॉट खेला और वो आउट हुए।
सवाल सुनते ही श्रेयस का पारा चढ़ गया
लेकिन पीसी में जब उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या शॉर्ट बॉल आपके लिए समस्या बन गई है?, जिसे सुनते ही श्रेयस का पारा चढ़ गया और बोले- "मेरे लिए समस्या?"
तो आप कहना क्या चाहते हैं?'
क्या आपने देखा है कि 'मैंने कितने पुल शॉट्स खेले हैं, जिसमें से कई बाउंड्री क्रास करके गए अब बॉल को हिट करते वक्त तो आप आउट तो होगे ना। तो आप कहना क्या चाहते हैं?'
'फिर कहोगे-मैं इन स्विंग नहीं खेल पाता'
इसके बाद अय्यर ने कहा कि 'एक बैटसमैन के लिए शार्ट गेंद या ओवरपिच गेंद मायने नहीं रखती है। इन दोनों को मारते हुए आउट होता हूं तो आप कहेंगे मैं इन स्विंग नहीं खेल पाता, कट शॉट खेलना नहीं आता।'
'आप लोग बस माहौल बनाते हो'
आप लोग बस माहौल बनाते हो ये सब केवल आपकी ओर से कहा जाता है, आप लोगों के दिमाग में बस इसी तरह की बातें चलती रहती हैं। अरे बैटसमैन किसी भी बॉल पर आउट हो सकता है। मैंने वानखेड़े में काफी खेला है, मैं मुंबई से आता हूं, यहां बॉल बाउंस होती है। अगर मैं हिट कर गया तो ठीक अगर आउट हो जाता तो आप फिर कहते कि बाउंस मेरे लिए समस्या है, आप लोग सिर्फ माहौल क्रिएट करते हो और कुछ नहीं।












Click it and Unblock the Notifications