Ind vs Pak: ऐसे ही 5 विकेट लोगे मियां अफरीदी? जानिए सुसर ने क्यों लगाई दामाद की क्लास?

Ind vs Pak: विश्वकप का सबसे बड़ा मैच शनिवार का अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच पर पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं।

 Ind vs Pak:

तो वहीं इस महामुकाबले के ठीक पहले शाहीन शाह अफरीदी ने बड़ा दावा किया है कि वो इस मैच में पांच विकेट लेंगे और ऐसा करने के बाद वो मीडिया/फैंस के साथ सेल्‍फी लेंगे। RevSportz की खबर के मुताबिक शाहीन ने ये दावा अहमदाबाद में अभ्यास सेशन के दौरान कही है।

'जरूर सेल्‍फी लूंगा लेकिन पांच विकेट लेने के बाद'

जिसके बाद शाहीन सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लग गए हैं। खबर के मुताबिक शाहीन जब अभ्यास के बाद मैदान से बाहर जा रहे थे तो उनसे कुछ फैंस ने सेल्‍फी के लिए आग्रह किया, जिसपर शाहीन ने जवाब दिया, 'जरूर सेल्‍फी लूंगा लेकिन पांच विकेट लेने के बाद।' जिसके बाद तो चारों ओर अफरीदी ही अफरीदी चर्चित हो गए।

ससुर शाहिद ने दामाद शाहीन से की बात

लेकिन ये मैटर तब और रोचक हो गया जब इसमें सीनियर अफरीदी यानी कि शाहिद अफरीदी की एंट्री हुई। दरअसल शाहिद ने एक पाकिस्तानी चैनल पर खुद खुलासा किया है कि 'उन्होंने बीती रात शाहीन से फोन पर लंबी बातचीत की है उनके प्रदर्शन को लेकर', दरअसल शाहीन ने अभी तक विश्वकप के मैचों में कोई बड़ा कमाल नहीं किया है।

ससुर शाहिद ने अपने दामाद को कुछ टिप्स दिए

और अभी तक के खेले गए मैचों में उन्हें विकेट लेने में खासी जदोजहद करनी पड़ी है, ऐसे में उनका इंडिया के मैच से पहले इस तरह का बयान देना कहीं उन पर भारी ना पड़ जाए इसी कारण ससुर शाहिद ने अपने दामाद को कुछ टिप्स दिए और उन्हें समझाने की कोशिश की है।'

वीडियो एनालिस्ट के साथ अपन बॉलिंग देखें वरना...

शाहिद ने अपने दामाद से कहा है कि वो वीडियो एनालिस्ट के साथ अपन बॉलिंग देखें और अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करे वरना उनका प्रदर्शन प्रभावित होता रहेगा। अब देखते हैं कि शाहिद अफरीदी का ज्ञान और शाहीन का ये दावा कितना सच साबित होता है। मालूम हो कि शाहिद की बेटी अंशा की शादी इसी साल की फरवरी में शाहीन से हुई है।

इंडिया के खिलाफ पहला वनडे साल 2018 में खेला था

पाकिस्तान के स्टार बॉलर शाहीन ने इंडिया के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले हैं और 5 विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ अपना पहले वनडे शाहीन ने साल 2018 में दुबई में खेला था। अगर विश्वकप 2023 के मैचों की बात करें को शाहीन ने श्रीलंका के खिलाफ एक विकेट लिया था और वो काफी मंहगे साबित हुए थे।

विश्वकप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 7 बार टकराई

तो वहीं नीदरलैंड्स के भी खिलाफ उन्हें केवल एक विकेट मिला था। गौरतलब है कि विश्वकप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 7 बार टकराई हैं और सातों बार पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा है। देखते हैं इस बार के मैच में इतिहास बदलता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+