मोहम्मद शमी से शादी करना चाहती है यह फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, बस सामने रख दी बड़ी शर्त
Mohammed Shami: विश्वकप 2023 में मोहम्मद शमी का धमाकेदार प्रदर्शन हुआ है।अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को छक्के चुराने वाले शमी पर इस वक्त विश्वभर के दिग्गज तो फिदा ही हैं लेकिन अब एक खूबसूरत हसीना भी दिल हार बैठी और इस कदर उसके प्यार में पागल हुई कि उन्होंने सरेआम शमी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

आपको बता दें कि ये हसीना और कोई नहीं बल्कि अपने बेबाक बयानों ओर खूबसूरती के लिए मशहूर अभिनेत्री पायल घोष हैं, जिन्होंने 2 नवंबर श्रीलंका पर भारत की भारी विजय के बाद एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा था कि 'अपनी अंग्रेजी सुधार लो तो मैं तुमसे शादी के लिए तैयार हूं, मोहम्मद शमी'।
मुझसे किस तरह का सपोर्ट चाहते हैं...
पायल यही नहीं रूकी उन्होंने आगे लिखा कि 'मोहम्मद शमी आप सेमीफाइनल में अपना बेस्ट देने के लिए मुझसे किस तरह का मॉरल सपोर्ट चाहते हैं, प्लीज हमें बताएं, मैं वादा करती हूं कि आप जो भी कहेंगे ना उसे मैं फॉलो करूंगी, इंडिया को फाइनल में जगह बनानी है और मैं दिल से चाहती हूं कि आप ही हीरो बनें।
सोशल मीडिया पर वायरल पायल का Tweet
अभिनेत्री का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस पर जबरदस्त ढंग से कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तो पायल की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं तो वहीं कुछ लोगो का ये भी कहना है कि पायल का ये पब्लिसिटी स्टंट हैं वो सुर्खियों में बनी रहने के लिए इस तरह की बातें कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर छाई पायल घोष
फिलहाल पायल अपने ट्वीट की वजह से इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, अब देखते हैं कि मोहम्मद शमी उनकी इस बात पर जवाब देते भी हैं या नहीं।
शमी को चुना गया 'प्लेयर ऑफ द मैच'
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ धांसू प्रदर्शन किया था, उन्होंने इस मैच में मात्र 18 रन देकर पांच विकेट लिए थे और इसी कारण उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था। शमी के फैन तो पाकिस्तान के पूर्व स्टार बॉलर शोएब अख्तर भी हो गए हैं और उन्होंने भी उसे अमेजिंग बॉलर बताया है।
निजी जिंदगी में शमी चोट खाए हुए हैं
मालूम हो कि मोहम्मद शमी खेल के मैदान पर भले ही नए रिकॉर्ड बना रहे हों लेकिन निजी जिंदगी में वो अपनी टूटी शादी का जख्म झेल रहे हैं। उनका और हसीन जहां का रिश्ता टूट चुका है, हालांकि दोनों के अधिकारिक तलाक की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों को शादी से एक बेटी है।
मोहम्मद शमी ने किया दो बार ये कमाल
फिलहाल आपको बता दें कि विश्नकप के मैचों में पांच विकेट लेने वालों की लिस्ट निम्नलिखित हैं, अभी तक इन दिग्गजों नें किया है कमाल।
- कपिल देव (1983)
- रॉबिन सिंह (1999)
- वेंकटेश प्रसाद (1999)
- आशीष नेहरा (2003)
- युवराज सिंह (2011)
- मोहम्मद शमी ( 2019)
- मोहम्मद शमी (2023)
- मोहम्मद शमी(2023)
- रविंद्र जडेजा ( 2023)
गौरतलब है कि शमी ने विश्वकप 2023 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका दो मैचों में पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications