'PM मोदी के मिलने से...', WC 2023 का फाइनल हारने पर वीरू ने कही चौंकाने वाली बात, देखें Video
Virender Sehwag on PM Modi: विश्वकप 2023 का फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी काफी हताश, निराश और मायूस दिखे थे। कप्तान रोहित शर्मा के आंखों में आंसू देखकर हर किसी का कलेजा निकल आया था लेकिन टीम की हार के बाद पीएम् मोदी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे और उनका जमकर हौसला बढ़ाया था।

हालांकि पीएम मोदी का यूं खिलाड़ियों से मिलना कुछ विरोधी दल के लोगों को समझ में नहीं आया और वो इसके लिए पीएम की आलोचना भी कर रहे हैं और कुछ लोगों ने उन्हें 'पनौती' तक करार दे दिया है।
'मैंने आज से पहले किसी भी देश के पीएम को...'
लेकिन क्रिकेट के खिलाड़ी ऐसा नहीं सोचते हैं। पहले मोहम्मद शमी और अब भारत के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है। 'मुल्तान के सुल्तान' के नाम से मशहूर वीरू ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि 'मैंने आज से पहले किसी भी देश के पीएम को हार के बाद इस तरह से खिलाड़ियों से मिलते हुए नहीं देखा, ये सच में काफी बड़ी बात है।'
'हमारे खिलाड़ियों को एक बहुत बड़े सपोर्ट की जरूरत थी'
'इससे हमारे खिलाड़ियों को मनोबल मिलता है, विश्वकप के फाइनल की हार के बाद हमारे खिलाड़ियों को एक बहुत बड़े सपोर्ट की जरूरत थी ओर वो सपोर्ट जब पीएम मोदी से मिला तो निश्चिचत रूप से ये बहुत बड़ा मलहम था।'
'पीएम मोदी ने जो किया वो बहुत अच्छा था'
'मेरी नजर में पीएम मोदी ने जो किया वो बहुत अच्छा था, जिसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है, इससे उन सभी खिलाड़ियों को हिम्मत बढ़, मनोबल बढ़ा और ये लगा कि हर पल उनका देश उनके साथ है, इससे वो और अच्छा करने का प्रयास करेंगे और जो विश्वकप फाइनल हम आज हार गए वो उसे अगली बार जीतने के लिए दूनी मेहनत करेंगे। अगर किसी देश का प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से मिलता है तो इससे उत्साह बढ़ता है, चाहें कोई भी खेल क्रिकेट, हॉकी या फुटबॉल हो।'
'फाइनल हारने के लिए कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं'
इसके बाद सहवाग ने कहा कि 'विश्वकप फाइनल हारने के लिए कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है। जब टीम अच्छा खेल रही थी तो हम उनकी तारीफ कर रहे थे लेकिन वो जब फाइनल हार गए तो हमें उनकी बुराई नहीं बल्कि सपोर्ट करना चाहिए।'
ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 6 विकेट से हराया
मालूम हो कि विश्वकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 6 विकेट से हराकर छठी बार खिताब पर कब्जा किया है। इससे पहले वो 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में खिताब जीता था। वो सबसे ज्यादा विश्वकप जीतने वाली टीम है।
#WATCH | Former Indian cricketer Virender Sehwag says "...I have never seen a prime minister meeting the players of a team and motivating them after they lose a match. It was a great gesture by PM Modi to encourage our prayers and support them. This will help our players to… pic.twitter.com/i9FfZY4Oep
— ANI (@ANI) November 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications