'आंख दिखाता है...,' जब क्रिकेटर से एक्टर बन गए ईशान किशन, खास मौके पर शुभमन गिल को लगाई लताड़? देखें Video
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच एक शानदार बॉन्डिंग है। यही वजह है कि जब भी दोनों दोस्त आमने-सामने होते हैं तो मजाकिया मूड में नजर आते हैं। आठ सितंबर को जब शुभमन गिल ने श्रीलंका में अपना 24 वां जन्मदिन मनाया तो ईशान किशन ने कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, गिल का जन्मदिन पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ ने मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उनके जन्मदिन के जश्न का एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ आया है, जिसमें गिल को केक काटते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके दोस्त ईशान किशन को सलामी बल्लेबाज के चेहरे पर केक लगाते हुए दिखाया गया है।

गिल ने केक से बचने की कोशिश की लेकिन उनके पास कोई मौका नहीं था, क्योंकि टीम के साथी मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने उन्हें पकड़ लिया था, ताकि वह बच न सकें। इस दौरान किशन ने जो कहा वह फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। गिल जब केक से बचने की कोशिश करते हैं, तब किशन को मजाकिया अंदाज में यह कहते हुए सुना गया, 'आंख दिखता है...', यह 2003 की बॉलीवुड फिल्म गंगाजल का एक फेमस डायलॉग है। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस के मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई।
शुभमन गिल ने जन्मदिन के बाद एशिया कप 2023 सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली बड़ी जीत में 58 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मुकाबले में गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर भारत को शानदार शुरुआत दी, लेकिन इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने अपने नाबाद शतकों से मैच जीत लिया।
कोहली ने 122 रन बनाए जबकि 6 महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे राहुल ने 111 रन बनाए, जिससे भारत ने 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन बनाए। वहीं कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के पांच विकेट गिराकर पूरी टीम को 128 रन पर सिमटने पर मजबूर कर दिया। भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत का मुकाबला गुरुवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर 4 मुकाबले के विजेता से होगा।












Click it and Unblock the Notifications