Sandeep Sharma: कभी जो धोनी के सामने थे हीरो, एक No Ball ने कैसे बना दिया जीरो, देखें Video
IPL: आरआर के गेंदबाज संदीप शर्मा की एसआरएच के खिलाफ आखिरी ओवर की अखिरी गेंद शायद कभी न भूलने वाला दुख दे गई। जो खिलाड़ी एमएस धोनी के सामने हीरो बनकर सुर्खियों में छाया, उसके ओवर की लास्ट गेंद आरआर की हार का कारण बन गई।

RR vs SRH, IPL 2023: आईपीएल 2023 का 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन का स्कोर किया। लक्ष्य का पीछा करते उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 217 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया, पढ़ने में जितना आसान लग रह है, असल में मैदान पर एसआरएच के लिए मैच जीतना उतना था नहीं, क्योंकि राजस्थान जीता हुआ मैच सिर्फ एक खराब गेंद के कारण हार गई, और अनुभवी गेंदबाज पलभर में हीरे से जीरो बन गए।
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज संदीप शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जो गेंदबाजी की उसके लिए उनकी लगातार प्रशंसा हो रही थी, क्योंकि ये वही गेंदबाज हैं, जिन्होंने सीएसके के खिलाफ मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी बल्लेबाज के हाथ बांधकर रखे थे, जिसका खामियाजा सीएसके को मैच गंवाकर भुगतना पड़ा, वहीं दूसरी ओर धोनी जैसे दिग्गज के सामने किफायती गेंदबाजी करके संदीप शर्मा सुर्खियों में आ गए, लेकिन एसआरएच के खिलाफ एक खराब गेंद ने उन्हें आलोचनाओं के बीच लाकर छोड़ दिया।
आरआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला उस वक्त रोचक हो गया, जब आखिरी ओवर डालने आए संदीप शर्मा ने अपने ओवर की 5 गेंदों पर 12 रन दे दिए, अब उन्हें आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन बचाने थे। वहीं एसआरएच को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। संदीप शर्मा ने क्रीज पर मौजूद अब्दुल समद को गेंद डाली, बल्लेबाज का शॉट सीधे जोस बटलर के हाथों में जा पहुंचा। इसके बाद आरआर के कैंप में खुशी का ठिकान नहीं रहा। खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया था। वहीं हैदराबाद ने हार मानकर ली और उनके खेमे में मायूसी छाने ही वाली थी कि तभी नो बॉल का हूटर बजा।
हूटर की आवाज ने आरआर के खेमे से जश्न की खुशी गायब कर दी। अंपायर ने नो बॉल के लिए संकेत दिया, क्योंकि आरआर टीम के साथी पूरी तरह से भ्रमित थे। रिव्यू में थर्ड अंपायर ने पाया कि आखिरी गेंद पर संदीप का पैर क्रीज से बाहर था। इसके साथ ही संदीप की आखिरी गेंद को नो बॉल करार दिया गया। इस बार अब्दुल समद ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने संदीप की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को हारा हुआ मैच जीता दिया, तो वहीं आरआर जीता हुआ मैच हार गई।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications