VIDEO: लाइव क्रिकेट मैच में क्या हुआ जो खिलाड़ियों की कांप गई रूह; दर्शक भी रह गए हैरान!
Viral Video: क्रिकेट का क्रेज दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस गेम में जितना आनंद खेलने वालों को आता है, उससे कहीं ज्यादा देखने वाले दर्शक इसका लुत्फ उठाते हैं, फिर चाहे मास्टरक्लास बल्लेबाजी देखनी हो या दमदार गेंदबाजी या फिर फील्डिंग की बात हो, इस खेल में मनोरंजन के लिए सब कुछ है, लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है, ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।
अचानक किसलिए रुक गया लाइव मैच?
दरअसल, सोशल मीडिया पर ब्रिटेन में खेले जा रहे वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां ओवल में एक लोमड़ी ने कुछ देर के लिए खेल रोक दिया, जिससे सरे बनाम हैम्पशायर (Surrey v Hampshire) का टी20 ब्लास्ट मुकाबला बाधित हो गया।

मैदान में लोमड़ी की एंट्री ने किया हैरान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोमड़ी खेल के मैदान में घुस आती है। लोमड़ी हैम्पशायर की पारी के छठे ओवर में दिखाई दी: जब क्रिस जॉर्डन टोबी अल्बर्ट को गेंदबाजी करने के लिए तैयार हुए, तो कैमरों का ध्यान दौड़ती हुई भूरे रंग की लोमड़ी पर चला गया।
लोमड़ी को देख दर्शक रह गए हैरान
हालांकि, अच्छी बात ये रही कि लोमड़ी को मैदान से हटाने के लिए किसी तरह के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि इस प्यारे जानवर ने कुछ ही देर में अपना रास्ता खुद ही खोज लिया, और बाउंड्री के पार चला गया, कुछ देर के लिए ही सही लेकिन जब तक लोमड़ी मैदान पर रही खिलाड़ियों की रूह कांप गई, और दर्शक भी हैरान नजर आए, जबकि कुछ दर्शक ऐसे भी थे जो इस पल का लुत्फ उठा रहे थे।
ये भी पढ़ें- Olympic Medal Winner Prize Money: भारत में ओलंपिक मेडल जीतने वालों को कितना पैसा मिलता है?
लोमड़ी के जाने के बाद फिर से शुरू हुआ मैच
लोमड़ी के मैदान से जाने के तुरंत बाद खेल फिर से शुरू हुआ। क्रिकेट के मैदान पर किसी जानवर की ये पहली एंट्री नहीं थी। खेल को रोकने के लिए कभी बिल्लियों, कुत्तों, बंदरों और यहां तक कि सांपों ने भी मैदानों पर एंट्री की है, और अब इस लिस्ट में लोमड़ी का नाम भी शामिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications