VIDEO: 23 रन का कहर! स्मिथ ने एक ओवर में बदल डाला मैच का मोमेंटम, टेस्ट में दिखा टी-20 वाला अंदाज
Jamie Smith destroys Prasidh Krishna: इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लिश बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने भारतीय तेज़ गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की एक ही ओवर में जमकर धुनाई की। स्मिथ ने प्रसिद्ध के ओवर में चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए कुल 23 रन बटोर लिए और दर्शकों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर इस ओवर का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रसिद्ध के ओवर में 23 रन (Jamie Smith destroys Prasidh Krishna)
हालांकि, ओवर की शुरुआत प्रसिद्ध ने अच्छी लेंथ पर गेंद डालकर की थी, जिस पर स्मिथ कोई रन नहीं बना सके। लेकिन उसके बाद स्मिथ ने गियर बदल दिया। अगली गेंद पर उन्होंने मिडविकेट की ओर शानदार पुल शॉट खेला और चौका जड़ दिया। इसके बाद आई एक और छोटी गेंद, जिसे स्मिथ ने स्क्वेयर लेग के ऊपर से स्टैंड्स में भेज दिया - छक्का!

प्रसिद्ध कृष्णा ने किया निराश
इसके बाद तो जैसे प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदें निशाना बन गईं। स्मिथ ने एक और बाउंड्री मिड ऑन और मिड विकेट के बीच से निकाली, फिर एक और चौका बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में मारा। इसी ओवर में प्रसिद्ध से एक वाइड भी हो गया, जो बल्लेबाज़ से ऊपर निकल गई और अतिरिक्त रन के रूप में सीमा रेखा पार कर गई। इस वाइड के बाद भी प्रसिद्ध को एक अतिरिक्त गेंद डालनी पड़ी।
महज 80 गेंदों में जड़ दिया शतक
स्मिथ ने इस मौके का भी फायदा उठाया और शानदार ड्राइव के साथ एक और चौका जड़ दिया। कुल मिलाकर इस ओवर में 4 चौके, 1 छक्का और 1 वाइड बाउंड्री के साथ स्मिथ ने 23 रन बटोरे। इस ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 223/5 हो गया और स्मिथ अपने शतक की ओर तेज़ी से बढ़ने लगे। यह ओवर इंग्लैंड के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्योंकि इससे टीम को तेजी से रन बनाने का मौका मिला और भारत पर दबाव बढ़ा। इसके बाद स्मिथ ने महज 80 गेंदों में अपना शतक भी पूरा किया।












Click it and Unblock the Notifications