वसीम अकरम ने विराट कोहली को बताया अपना पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर, बांधे तारीफों के पुल
India Vs West Indies odi Series: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने वेस्टइंडीज जाने वाली है।
Wasim Akram on Virat Kohli: विराट कोहली की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं दुनियाभर में हैं। क्रिकेट फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के कई दिग्गज भी विराट कोहली को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बता चुके हैं। विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनों में उनसे कुछ और बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।
अकरम ने कही बड़ी बात: पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। वसीम अकरम ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा कि विराट कोहली मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। वह मौजूदा समय के मेरे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले भी अकरम कोहली की प्रशंसा करते रहे हैं।

कोहली से होती है बाबर की तुलना: विराट कोहली की तुलना फैंस अक्सर बाबर आज़म से करते हैं। मगर दोनों के आकड़ों में बड़ा फर्क है। वसीम अकरम का मानना है कि विराट कोहली ने जो उपलब्धि हासिल की है। बाबर आजम के पास ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है। वसीम अकरम के मुताबिक कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है।
दिग्गज खिलाड़ी हैं कोहली: वसीम अकरम ने कहा कि विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन मौजूदा समय के दिग्गज खिलाड़ी हैं। ये सभी दमदार आइकन हैं, बाबर आजम अभी इन खिलाड़ियों के बराबर नहीं है। लेकिन वह तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में बाबर आजम भी अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं।
ऐसा रहा है करियर: अपने क्रिकेट करियर में विराट कोहली ने अब तक 109 टेस्ट मैचों में 48.73 की औसत से 8479 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 दोहरे शतक, 28 शतक और 28 अर्धशतक लगाने में सफलता हासिल की है। कोहली ने 274 वनडे मैचों में 57.32 की औसत के साथ 12898 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 46 शतक और 65 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 115 टी-20 मैच में 52.74 की औसत से कोहली ने 4008 रन बनाया है। टी-20 में कोहली के नाम एक शतक और 37 अर्धशतक शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications