पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का चौंकाने वाला खुलासा, मैं कोकेन का आदी हो गया था
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने अपने जीवन से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वसीम अकरम ने बताया है कि उनके जीवन में एक वक्त ऐसा आया था कि जब वो कोकेन के आदी हो गए थे। वसीम अकरम ने यह चौंकाने वाला खुलासा टाइम्स को दिए एक ताजा इंटरव्यू में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1992 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे वसीम अकरम ने यह खुलासा अपनी नई ऑटो बायोग्राफी में किया है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है।

क्या कहा वसीम अकरम ने?
इस बायोग्राफी में वसीम अकरम ने खुलासा किया है कि जब वो एक टेलिविजन एक्सपर्ट के रूप में काम काम कर रहे थे तो उस वक्त उन्होंने कोकेन का सेवन करना शुरू कर दिया था। वसीम अकरम ने कहा कि साउथ एशिया की प्रसिद्ध उपभोग करने वाली संस्कृति मोहक और भ्रष्ट कर देने वाली है, उस संस्कृति में आप रात में 10 पार्टियों में जा सकते हैं। वसीम अकरम ने बताया कि यह वह वक्त था, जब उनकी पहली पत्नी हुमा की 2009 में संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।
इंग्लैंड में लग गई थी यह लत
रिपोर्ट के मुताबिक, वसीम अकरम ने कहा कि जब उन्होंने संन्यास लेने के बाद कॉमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नई पारी की शुरुआत की थी तो उसी वक्त उन्हें कोकेन की लग लग गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें यह लत इंग्लैंड में लगी थी और इसी दौरान साल 2009 में उनकी पहली पत्नी हुमा की मौत हो गई थी। हुमा ने आखिरी बार होश में जो काम किया था, वह निस्वार्थ था। उसी ने मुझ कोकेन की लत से बाहर निकलने में मदद की और फिर मैं जीवन के उस अध्याय से बाहर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications