मिकी ऑर्थर ने ठुकराया पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बनने का ऑफर! वसीम अकरम बोले- सब PCB से डरते हैं

Wasim Akram

पाकिस्तान क्रिकेड बोर्ड की जिम्मेदारी जब से नजम सेठी को मिली है तभी से पाकिस्तान क्रिकेट में बदलावों का दौर जारी है। शाहिद अफरीदी को नया अंतरिम चीफ सेलेक्टर नियुक्त करने के बाद से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच को बदले जाने की चर्चाएं सबसे अधिक हो रही थी। कुछ समय पहले यह खबरें आई थी कि पीसीबी ने पाकिस्तान के पूर्व कोच मिकी ऑर्थर को फिर से टीम का कोच बाए जाने का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अब जानकारी यह है कि मिकी ऑर्थर पाकिस्तान नहीं आना चाहते हैं और इसका कारण पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहा अविश्वसनीय माहौल बताया जा रहा है।

वसीम अकरम ने दिया चौंकाने वाला बयान

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मिकी ऑर्थर ने पाकिस्तान क्रिकेट के मौजूदा हालात और पिछले अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया है। ऐसी खबरें आने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीसीबी पर हमला बोला है। वसीम अकरम ने कहा है कि कोई पाकिस्तान नहीं आना चाहेगा, क्योंकि पीसीबी ने एक डर का माहौल सभी कोच के अंदर बिठा दिया है। वसीम अकरम ने कहा है कि सभी को इस बात का डर है कि पाकिस्तान क्रिकेट में न जाने कब मैनेजमेंट बदल जाए और उन्हें टीम से निकाल दिया जाए।

वसीम अकरम ने कहा है, "अगर आपने मुझसे पूछा होता, तो मैं आपको बताता कि विदेशी कोच नहीं आएंगे, सभी को डर है कि बोर्ड बदलने पर उनका कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त हो जाएगा। यदि आपको विदेशी कोच नहीं मिल रहा है, तो पाकिस्तान के कोच की सेवाएं ही लें।"

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मिकी आर्थर ने पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया है। सच्चाई यह है कि जब पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने उनके साथ बातचीत शुरू की और उन्हें मुख्य कोच के रूप में फिर से शामिल होने के लिए कहा तो आर्थर ने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट में फिर से काम करना पसंद करेंगे, लेकिन अतीत में उनके साथ का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। मिकी आर्थर ने सेठी को बताया कि 2019 विश्व के दौरान एहसान मणि के पीसीबी अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें हटा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+