वॉशिंगटन सुंदर दुबई में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए? कौन है खूबसूरत लड़की जिसके साथ कॉफ़ी डेट का वीडियो वायरल
Washington Sundar: भारतीय टीम के धाकड़ ऑल राउंडर वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ दुबई गए हैं लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी का एक भी मैच खेलने का मौका उनको नहीं मिल पाया। सुंदर की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बन पाई। टीम इंडिया ने उनके बिना भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
भारतीय टीम ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया। भारतीय टीम की जीत के बाद फैन्स का उत्साह चरम पर है और ट्रॉफी से टीम इंडिया अब महज एक कदम ही दूर है।

वॉशिंगटन सुंदर को मैदान के अंदर तो मौका नहीं मिला लेकिन वह मैदान के बाहर जरूर नज़र आए हैं और किसी के साथ भी दिखाई दिए हैं। सुंदर का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वह किसी लड़की के साथ कॉफ़ी पीते हुए नज़र आये हैं। सुंदर का चेहरा साफ़ दिख रहा है।
Washington Sundar के साथ कौन
हालांकि वीडियो में लड़की की पीठ दिख रही है और वॉशिंगटन सुंदर का चेहरा दिखाई दे रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर हल्ला देखने को मिला है। फैन्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि सुंदर के साथ मौजूद यह लड़की आखिर कौन है।
कुछ फैन्स ने इस महिला को साहिबा बाली बताया है, जो कश्मीर की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक एक्टर हैं और बॉलीवुड में काम भी किया है। उन्होंने वेब सीरीज के लिए भी काम किया है। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर उनके साथ हैं या नहीं, इस पर कुछ नहीं कह सकते।
साहिबा के इन्स्टाग्राम पर जाकर देखने पर पता चलता है कि वह दुबई में ही मौजूद थीं और भारतीय टीम के मुकाबले का आनन्द उठा रही थीं। उनके कुछ वीडियो और पोस्ट इन्स्टाग्राम पर देखे जा सकते हैं। इससे यह साबित नहीं होता कि वॉशिंगटन सुंदर के साथ वही मौजूद थीं।
Washington Sundar का नाम पहले भी जुड़ा था
इससे पहले वॉशिंगटन सुंदर का नाम एक्ट्रेस वर्शिनी सुन्दराजन के साथ भी जुड़ा था लेकिन सामने कुछ भी नहीं आ पाया था। इससे उन खबरों को ज्यादा हवा नहीं मिली। इस बार वॉशिंगटन सुंदर का वीडियो एक फैन ने दुबई से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और फिर से नई चर्चा को जन्म दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications