क्या वर्ल्ड कप में मैच जीतने के लिए बाउंड्री से छेड़छाड़ कर रहे हैं पाकिस्तानी? यूजर्स ने लगाए गंभीर आरोप

Pakistan vs Sri Lanka: क्रिकेट विश्व कप 2023 में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम और दासुन शनाका की अगुवाई वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा के शतकों के दम पर श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने 345 रन का विशाल लक्ष्य रखा। हालांकि, पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में अच्छी लड़ाई लड़ी, और 48.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के दौरान कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ ऐसा देख लिया, जिसके बाद पाकिस्तानी टीम पर गंभीर आरोप लगना शुरू हो गए हैं। दरअसल, जब इमाम-उल-हक ने हसन अली की गेंद पर कुसल मेंडिस का कैच लिया। उस दौरान कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बाउंड्री को खिसका दिया गया, जिससे इमाम के लिए रस्सियों के करीब कैच लेना आसान हो गया।

pakistan vs sri lanka

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात को साबित करने के लिए बाकायदा घास के एक लकीर की ओर इशारा किया है, जिसका रंग थोड़ा फीका लग रहा है, संभवतः इसका रंग रस्सी के हटने के कारण फीका नजर आ रहा होगा। हालांकि, ICC की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जहां तक ​​मैच की बात है तो सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के शानदार शतकों की मदद से पाकिस्तान ने 10 अक्टूबर को हैदराबाद में विश्व कप के एक बड़े स्कोर वाले मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया।

अपना पांचवां वनडे खेल रहे शफीक ने 103 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली, जबकि रिजवान ने नाबाद 131 रन बनाए। पाकिस्तान ने श्रीलंका के कुल स्कोर 344/9 को 48.2 ओवर में हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत के बाद पाकिस्तान अंक तालिका में टॉप पर चल रहे न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

पहली पारी में कुसल मेंडिस (122) और सदीरा समरविक्रमा (108) के शानदार शतकों की बदौलत श्रीलंका ने 344/9 का विशाल स्कोर बनाया। मेंडिस ने 77 गेंदों पर 122 रन बनाने के लिए 14 चौकों और छह छक्कों की मदद से दो शतकीय साझेदारियां कीं। उन्होंने पथुम निसांका (51) के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 और समरविक्रमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों की शतकीय पारी के बाद भी श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+