VVS Laxman: वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? आयरलैंड दौरे से पहले सामने आया बड़ा अपडेट
Sports News: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड की यात्रा करनी है, जहां भारतीय टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ये टी20 मुकाबले 18, 20 और 23 अगस्त को डबलिन में खेल जाएंगे। इस बीच खबर है कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ को आयरलैंड दौरे से ब्रेक दिया जाएगा।
वेस्टइंडीज के बाद आयरलैंड के दौरे पर रहेगी टीम इंडिया
दरअसल, टीम इंडिया वर्तमान में वेस्टइंडीज दौरे पर है। यहां पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद मेहमान टीम एक और टेस्ट खेलने के लिए तैयार है, जिसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैच होंगे। एक महीने के लंबे दौरे के बाद भारतीय टीम तीन टी20 मैचों के लिए आयरलैंड की यात्रा करेगी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, द्रविड़ और भारतीय सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों को वेस्टइंडीज दौरे के पूरा होने के बाद ब्रेक दिया जाएगा। अन्य सदस्यों में बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे शामिल हैं, जबकि आखिरी दो टी20 मैच यूएसए में खेले जाएंगे।
आयरलैंड दौरे के लिए कोच हो सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण
रिपोर्ट में कहा गया है कि सपोर्ट स्टाफ को एशिया कप की तैयारी के लिए ब्रेक दिया जा रहा है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर कुछ महीनों में विश्व कप होना है। द्रविड़ एंड कंपनी की अनुपस्थिति में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण 18-23 जुलाई तक होने वाले तीन टी20 मैचों के लिए कोच के रूप में कदम रखेंगे।
लक्ष्मण के साथ सितांशु कोटक, ट्रॉय कूली और साईराज बहुतुले जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ यात्रा करने के लिए तैयार हैं, जिसका नेतृत्व हार्दिक पंड्या कर सकते हैं। टीम इंडिया ने पिछले साल भी आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले थे, जिसमें मेन इन ब्लू ने इसे आसानी से जीत लिया था और इस साल भी कुछ और युवाओं के लिए मौके होंगे।
दरअसल, आयरलैंड टी20ई के लिए रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जोकि कैरेबियन दौरे के लिए निर्धारित टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications