Arshdeep Singh की वजह से आपस में भिड़े सहवाग-भज्जी, सरेआम एक-दूसरे से कह डाली यह बात
Virender Sehwag and Harbhajan Singh: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अक्सर क्रिकेट के मौजूदा स्थिति पर अपनी राय देते रहते हैं। इस दौरान कई बार खिलाड़ियों के बीच नोक-झोंक भी देखने को मिलती है।

Virender Sehwag and Harbhajan Singh: भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें भविष्य का सितारा बताया जा रहा है। ईशान किशन, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और ऋतुराज गायकवाड़ पर हर किसी की नजरें बनी हुई है। क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि ये सभी खिलाड़ी फ्यूचर भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी होंगे। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, आवेश खान, रवि विश्नोई और अर्शदीप सिंह को लेकर अक्सर चर्चाओं का माहौल गर्म रहता है।
सहवाग ने लिए भज्जी से मजे
भारतीय पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और वीरेंदर सहवाग के बीच एक छोटी सी नोक-झोंक देखने को मिली है। ये दोनों ही दिग्गज भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों को लेकर एक प्रोग्राम में अपनी राय व्यक्त कर रहे थे। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने अर्शदीप सिंह को भारत का अगला सुपरस्टार बताया। जिस पर वीरेंद्र सहवाग ने मजे लेते हुए कहा कि पंजाब के अलावा भी प्लेयर्स हैं।
मुझे अर्शदीप पर भरोसा है...
सहवाग को जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब के अलावा प्लेयर जरूर होंगे। लेकिन मुझे अर्शदीप सिंह पर पूरा भरोसा है। यहां प्रतिभा की बात हो रही है तो फिर वो मुझे अर्शदीप में ही दिख रही है। हरभजन सिंह के अलावा इरफान पठान ने भी अपने पसंदीदा युवा गेंदबाज का नाम बताया। इरफान पठान ने आने वाले समय में रवि विश्नोई को भारतीय टीम का चमकता सितारा घोषित किया।
ऐसा रहा है अर्शदीप सिंह का करियर
अर्शदीप सिंह की बात करें तो साल 2022 में अर्शदीप सिंह को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने जीवन का पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला था। उन्होंने अब तक अपने करियर में 3 वनडे और 26 टी-20 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। टी-20 में वह अब तक 41 विकेट हासिल कर चुके हैं। जबकि वनडे में उन्हें अभी भी पहले विकेट की तलाश है। आईपीएल में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा है। पंजाब की ओर से खेले गए 37 मैचों में उन्होंने 40 विकेट झटके हैं।












Click it and Unblock the Notifications