'293 रनों वाला खो गया है,' वीरेंदर सहवाग ने यादगार पारियों वाले बैट शेयर किये, देखें उनका पोस्ट
Virender Sehwag shares his bats: वर्ल्ड क्रिकेट में तूफानी ओपनरों का नाम आता है, तो लिस्ट में वीरेंदर सहवाग जरुर होते हैं। उनके कारनामे भी कुछ ऐसे ही रहे हैं। सहवाग खेल के हर प्रारूप में अपना स्वाभाविक गेम ही खेलते थे। इस वजह से उनका नाम बड़ी शिद्दत से लिया जाता है।
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में वीरेंदर सहवाग ने दो बार तिहरा शतक जड़ा है। इनमें से एक तो पाकिस्तान में आया था। पुरानी यादों को शेयर करते हुए सहवाग ने अपने उन बल्लों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिनसे उनको करियर में काफी ख्याति मिली थी।

सहवाग ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए कुछ बल्ले साझा किये और यह भी बताया कि 293 रन की पारी वाला बैट कहीं खो गया है। सहवाग ने कैप्शन में लिखा कि बैट में है दम, 309, 319, 219, 119, 254। प्यारे साथी 293 वाला बैट खो गया है।
सहवाग के तिहरे शतकों में मुल्तान में आया सैकड़ा खास माना जा सकता है। पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए उन्होंने भारत की तरफ से टेस्ट इतिहास का पहला तिहरा शतक जमा दिया। उन्होंने उस मैच में 309 रनों की पारी खेली थी। वह तिहरा शतक दो बार जड़ने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
वह टेस्ट इतिहास में तीन बार तिहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन सकते थे लेकिन 293 के स्कोर पर आउट हो गए थे। साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान ऐसा देखने को मिला था। हालांकि सहवाग यह आंकड़ा प्राप्त नहीं कर पाए लेकिन उनके खेलने का अंदाज हमेशा ऐसा ही रहा है।
शतक के करीब आने के बाद भी वह गेंद को हवा में मारते हुए सैकड़ा पूरा करने के लिए जाते थे। गेंदबाजों में उनकी तूफानी बल्लेबाजी का खौफ रहता था। भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर सहवाग ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications