वीरेंद्र सहवाग ने LSG को बताया टूनार्मेंट की सबसे बैलेंस्ड टीम, घरेलू पिच पर प्रदर्शन को लेकर किया बड़ा खुलासा
IPL 2023: लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने घरेलू मैदान की तुलना में अन्य पिचों पर बेहतर प्रदर्शन किया है। वीरेंद्र सहवाग ने टीम के इस अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बात की। उन्होंने इसका कारण भी बताया।

LSG vs SRH Match, IPL 2023: आईपीएल के 58वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच रोचक मुकाबला खेला जा रहा है, जहां एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस बीच पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रदर्शन की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि, एलएसजी ने अपने घरेलू मैदानों की तुलना में अन्य पिचों पर बेहतर प्रदर्शन किया है।
लखनऊ के नाम आईपीएल का दूसरा बड़ा स्कोर
लखनऊ ने इस सीजन में अब तक का सबसे बड़ा टोटल मोहाली इंटरनेशनल स्टेडियम (Mohali International Stadium) में बनाया था। जहां टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन का जैसा स्कोर किया था, जोकि आईपीएल के इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब (PBKS) की टीम 201 पर ऑल आउट हो गई। वहीं लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर टीम को हाई स्कोर करने में काफी मुश्किल होती है।
लखनऊ सबसे संतुलित टीमों में से एक- सहवाग
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस सीजन में एलएसजी (LSG) के प्रदर्शन पर बात करते हुए टीम को आईपीएल 2023 की सबसे सबसे संतुलित टीम बताया है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि, 'लखनऊ सुपर जायंट्स इस टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन और सबसे संतुलित टीमों में से एक है। उन्होंने घर से बाहर खेलकर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन लखनऊ में घरेलू मैदान पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।'
दरअसल, आज के मैच में लखनऊ की टीम हैदराबाद के खिलाफ 2 अंक हासिल करने की उम्मीद से मैदान पर उतरी है। हालांकि, अंकतालिका में लखनऊ, हैदराबाद की तुलना में मजबूत स्थिति में है। लखनऊ 11 अंक के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि हैदराबाद आठ अंक के साथ 9वें स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications