भारतीय खिलाड़ी आखिर इतना चोटिल क्यों हो रहे हैं? वीरेंद्र सहवाग ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
Virender Sehwag On Indian players injuries: मौजूदा समय में क्रिकेटरों का चोटिल होना आम बात है। भारतीय क्रिकेट टीम के भी कुछ खिलाड़ी लंबे समय से चोट के कारण मैदान से दूर हैं।

Virender Sehwag On Indian players injuries: भारतीय खिलाड़ियों के साथ इंजरी की समस्या इन दिनों काफी बढ़ गई है। अधिक क्रिकेट खेलने के कारण पहले की तुलना में आज के खिलाड़ी ज्यादा चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने के कारण कई मैच विनर खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। जैसा कि एशिया कप 2022 के बीच में रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए थे, जिस कारण वह टी- 20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए थे।
श्रेयस अय्यर और बुमराह हुए चोटिल
श्रेयस अय्यर चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह दोनों को ही बैक इंजरी की शिकायत है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेटरों के बार-बार चोटिल होने पर अपनी प्रतिक्रियां दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जिस तरह से चोटिल हो रहे हैं वो चिंता वाली बात है। खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम का संतुलन बिगड़ जाता है।
सहवाग ने बताई चोटिल होने के पीछे की वजह
वीरेंदर सहवाग ने भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने पर कहा कि आजकल बैक इंजरी की समस्या आमतौर पर देखा जा रहा है। उनके जमाने में कोई भी प्लेयर बैक इंजरी का शिकार नहीं होता था लेकिन अब ये आम बात हो गई है। क्रिकेट में वेटलिफ्टिंग करने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन जिम में जाकर खिलाड़ी लगातार वेटलिफ्टिंग करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बैक इंजरी की समस्या बनी रहती है।
वर्कआउट रुटीन की वजह से चोटिल होते हैं खिलाड़ी
भारतीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि ज्यादा समय जिम में बिताने के कारण खिलाड़ियों को इंजरी से जूझना पड़ रहा है। सहवाग ने बताया कि हमारे जमाने में आकाश चोपड़ा, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, एम एस धोनी या युवराज सिंह कभी भी बैक इंजरी के कारण टीम से बाहर नहीं हुए थे। लेकिन अब अधिकतर क्रिकेटर को इस तरह की इंजरी का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications