फिल्म हनुमान अंश देख भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग, बताया किस दृश्य से हुए प्रभावित, सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है मूवी

Virender Sehwag: नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म हनुमान अंश इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। शुरुआत भले ही धीमी रही हो लेकिन दर्शकों की पसंद और माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 27 दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

इस फिल्म को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया सामने आई है। सहवाग ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की और साथ ही नीम करोली बाबा से अपने जुड़ाव के बारे में भी बताया। उनकी बातों से साफ है कि यह फिल्म उनके लिए महज एक सामान्य फिल्म देखने का अनुभव नहीं रही।

Virender Sehwag

करीब एक दशक से बाबा के बारे में जानते हैं सहवाग

सहवाग ने बताया कि उनके कुछ करीबी दोस्त करीब 10 साल से नीम करोली बाबा महाराज जी के भक्त हैं। दोस्तों के इसी जुड़ाव के कारण पिछले लगभग एक दशक से सहवाग भी महाराज जी के बारे में पढ़ते और सुनते रहे हैं।

उन्होंने महाराज जी की करुणा, उनकी कृपा और भक्तों के जीवन में आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि इन अनुभवों से उनके आध्यात्मिक प्रभाव की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। सहवाग ने अपने वीडियो में खुद को महाराज जी का भक्त भी बताया।

फिल्म को बताया बेहद खूबसूरत ट्रिब्यूट

सहवाग ने बताया कि उन्होंने हाल ही में हनुमान अंश देखी। महाराज जी जैसे विशाल व्यक्तित्व और उनकी पूरी यात्रा को एक सीमित समय की फिल्म में समेटना आसान काम नहीं है। इसके बावजूद उन्हें लगा कि फिल्म को बहुत खूबसूरती और संवेदनशीलता के साथ लिखा और फिल्माया गया है।

सहवाग ने इसे नीम करोली बाबा को दिया गया एक सुंदर ट्रिब्यूट बताया। यानी फिल्म को लेकर उनकी तारीफ सिर्फ कहानी या अभिनय तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने उस प्रयास की भी सराहना की जिसके जरिए महाराज जी के जीवन और संदेश को पर्दे पर लाने की कोशिश की गई।

सांप वाले दृश्य ने खींचा सहवाग का ध्यान

सहवाग ने फिल्म के एक खास दृश्य का भी उल्लेख किया। इसमें भक्त गोपाल महाराज जी के गले में सांप देखकर उन्हें भोलेनाथ कहता है। इस पर महाराज जी का जवाब होता है कि भोले तो तुम हो, आंखें वही देखती हैं जो मन में होता है। सहवाग के मुताबिक महाराज जी की लीलाओं को पूरी तरह समझ पाना इंसानी बुद्धि के लिए आसान नहीं है। लेकिन उनकी कृपा और आशीर्वाद को महसूस करना संभव है। यही बात उन्हें फिल्म में भी खास लगी।

छोटे बजट की फिल्म ने तोड़े कमाई के सभी रिकॉर्ड

हनुमान अंश की कहानी सिर्फ सहवाग की प्रतिक्रिया तक सीमित नहीं है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 27वें दिन तक इसका भारत में नेट कलेक्शन 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। पहले दिन दस लाख और सिनेमा घरों से सिमट चुकी फिल्म पर बाबा की कृपा हुई और यह फिल्म आज भारत में हाउसफुल जाते हुए ब्लॉकबस्टर बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+