न्यूजीलैंड, पापा, पत्नी, गरीबी से लगता है डर! वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल, फिर फैंस को दिया जवाब

न्यूजीलैंड, पापा, पत्नी, गरीबी, लोगों को खोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो सहवाग के साथ उनके फैंस को भी डराती हैं। दोनों में काफी बातें हुईं जिसको आप यहां पर पढ़ सकते हैं।

Virender Sehwa

नई दिल्ली, 4 फरवरी: भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने बेबाक बयानों और अंदाज से चर्चित रहते हैं। उन्होंने मैदान के अंदर जिस स्टाइश में बल्लेबाजी की, रिटायरमेंट के बाद उसी अंदाज में बाहर अपने आप को पेश कर रहे हैं। खासकर ट्विटर पर तो वे अपने शानदार मजाकों के लिए बहुत ही चर्चित है। शनिवार को सहवाग ने कुछ हटकर ट्वीट किया जहां उन्होंने फैंस से सवाल पूछा- सबसे ज्यादा डर किससे लगता है।

 न्यूजीलैंड से डर लगता है

न्यूजीलैंड से डर लगता है

उसके जवाब में उनको बहुत सारे रिप्लाई मिले और उनमें बातों का एक सिलसिला चल पड़ा जिससे क्रिकेट फैंस ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। एक भारतीय ने जवाब देते हुए लिखा कि न्यूजीलैंड से डर लगता है क्योंकि भारत को यह टीम आईसीसी नॉकआउट मैच में कई बार आ चुकी है। इसके जवाब में सहवाग ने मजेदार रिप्लाई करते हुए कहा- हां यार मासूम से हैं, लेकिन नॉकआउट में बड़ा बुरा करते हैं हमारे साथ।

जब आप धीमा खेलते थे तो डर लगता था

भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड को अपने घर में तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज में हराया है लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में कीवी टीम अलग ही खेलती है। वे आसानी से नॉक-आउट में पहुंच जाते हैं और सामने भारत पड़ जाए तो हरा भी देते हैं। उमेश मलिक नाम कहते हैं, जब आप धीमा खेलते थे तो डर लगता था। इस पर सहवाग कहते हैं ,ज्यादा नहीं डरा होगा फिर तू। एक यूजर कहते हैं कि अपनी पत्नी से डर लगता है तो सहवाग कहते हैं कि यह तो सबकी कहानी है।

गरीबी से डर लगता है

एक यूजर कहते हैं कि गरीबी से डर लगता है तो सहवाग कहते हैं- बिल्कुल ,भगवान सब को गरीबी से निकाले। एक यूजर अपनी किस्मत का रोना रोते हैं तो सहवाग कहते हैं आपकी किस्मत अच्छी है। पंकज नाम के यूजर कहते हैं पापा से डर लगता है तो सहवाग कहते हैं- बाप तो बाप होता है। एक यूजर जिंदगी की कड़वी हकीकत भी बयां करते हैं और कहते हैं जब आप किसी अपने को खो देते हैं तब काफी डर लगता है तो सहवाग ने कहा कि यह वाकई में बहुत मुश्किल होता है। एक यूजर कहते हैं कि सोमवार को ऑफिस जाने में सबसे ज्यादा लगता है।

Recommended Video

    Pakistan के पूर्व गेंदबाज के बिगड़े बोल,बोले Umaran Malik जैसे गेंदबाद भरे पड़े हैं | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+