VIDEO: पत्नी आरती के साथ वीरेंद्र सहवाग की हुई जबरदस्त लड़ाई? तलाक की खबरों के बीच वीडियो आया सामने
Virender Sehwag Video viral: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में बनी हुए हैं। सहवाग क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के कारण फैंस के बीच सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के बीच रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यही वजह है कि 20 साल की शादी के बाद दोनों अब तलाक सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Virender Sehwag Video viral)
तलाक की अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों कार के अंदर बहस कर रहे हैं। क्लिप में सहवाग को फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है जबकि आरती उन पर चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, यह वीडियो नया नहीं है, इसमें कोई ऑडियो नहीं है, लेकिन वीडियो को देखने के बाद फैंस दोनों के बीच हुई लड़ाई का अनुमान लगा रहे हैं।

अलग-अलग रह रहे हैं सहवाग और आरती
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सहवाग और आरती अलग-अलग रह रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सहवाग और आरती एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। जब सहवाग 21 साल के हुए तो उन्होंने आरती को प्रपोज किया और 2004 में उनकी शादी हो गई। उनके दो बेटे हैं - आर्यवीर, जिनका जन्म 2007 में हुआ और वेदांत, जिनका जन्म 2010 में हुआ।
आखिर क्या है वीडियो की सच्चाई
बता दें कि सहवाग और आरती का यह वीडियो AI यानि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के जरिए बनाया गया है। इसे सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर जा रहा है। दरअसल, ये पुराना वीडियो है जब सहवाग और आरती कार से एक साथ कही जा रहे थे, लेकिन इस दौरान के वीडियो में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग कर अब इसे वायरल किया जा रहा है।
दमदार रहा है सहवाग का करियर
ऐसा माना जा रहा है कि सहवाग और आरती मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान या ऋतिक रोशन और सुजैन रोशन जैसे सेलिब्रिटी जोड़ों की तरह 'ग्रे डिवोर्स' ले सकते हैं। सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट और 251 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 8,586 और 8,273 रन बनाए। 2015 में संन्यास लेने के बाद से उन्होंने एक मजाकिया और मनोरंजक कमेंटेटर के रूप में अपनी पहचान बनाई।












Click it and Unblock the Notifications