विराट, रोहित, गिल और श्रेयस अय्यर ने काटा गदर, ODI रैंकिंग को किया तहस-नहस, धांसू प्लेयर्स को पछाड़ा
ODI Rankings: चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया के धांसू प्लेयर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तहलका मचाने का काम किया है। भारतीय टीम के लिए विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल आदि खिलाड़ियों का बल्ला जमकर बोला है, यही वजह है कि टीम इंडिया फाइनल में है।
बेहतरीन प्रदर्शन का लाभ प्लेयर्स को आईसीसी रैंकिंग में होता है। टीम इंडिया के प्लेयर्स भी कम नहीं हैं और रैंकिंग में अपना स्थान बनाकर रखने में कामयाब होने के अलावा धाकड़ नामों को पीछे भी छोड़ दिया है। गिल सभी भारतीयों में आगे है।

विराट कोहली को फायदा
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग करने वाले विराट कोहली को एकदिवसीय रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह एक पायदान ऊपर चले गए हैं और उनकी ताजा रैंकिंग चार है। इस क्रम में रोहित शर्मा को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने रोहित से ऊपर स्थान हासिल किया है।
भारतीय कप्तान की पोजीशन
रोहित शर्मा शुरुआत तेज करने में सफल रहे हैं लेकिन लम्बा स्कोर नहीं कर पाने का नुकसान उनको उठाना पड़ा है। भारतीय कप्तान को दो पायदान का नुकसान तो हुआ है लेकिन अब भी रैंकिंग में बने हुए हैं। रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में पांचवें नम्बर पर हैं।
श्रेयस अय्यर को लाभ
भारतीय टीम में मध्य क्रम को संभाल रहे श्रेयस अय्यर को फायदा हुआ है। उनकी बल्लेबाजी लगभग हर मुकाबले में बेहतरीन रही है। श्रेयस अय्यर को वनडे रैंकिंग में एक पायदान का लाभ हुआ है और वह इस समय आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं।
टॉप पर गिल का कब्जा
उधर शुभमन गिल पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं लेकिन इससे उनकी रैंकिंग पर असर नहीं पड़ा क्योंकि नम्बर दो पर मौजूद बाबर आज़म का भी बल्ला नहीं चल पाया और पाक टीम के मैच भी समाप्त हो गए हैं। शुभमन गिल 791 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नम्बर एक पर बने हुए हैं। बाबर के 770 पॉइंट्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications