वर्ल्ड कप मिशन के बीच विराट कोहली का बेंगलुरु में पुलिस, स्टूडेंट्स के साथ सेल्फी सेशन, देखें वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में एक दौरे के दौरान बेंगलुरु में पुलिस के साथ पोज देते हुए देखे गए थे। पूर्व भारतीय कप्तान एशिया कप की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जो पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में 30 अगस्त से 17 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
पाकिस्तान तीन ग्रुप स्टेज मैच और एक सुपर फोर स्टेज मैच की मेजबानी करेगा, जबकि बाकी का टूर्नामेंट, जिसमें फाइनल भी शामिल है, श्रीलंका में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय एशिया कप से पहले कर्नाटक के अलुरु में एक कैम्प प्रोग्राम कर रही है।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को श्रीलंका में पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारत अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मैच में 4 सितंबर को उसी स्थान पर नेपाल से भिड़ेगा।
इसी बीच, कोहली ने ऑफ-फील्ड भी ध्यान आकर्षित किया, जब उन्हें एक विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करते देखा गया, जहां फैंस उनके लिए क्रेजी हो गए। इसके चलते पुलिस को परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
हालांकि पुलिस अधिकारी भी कोहली के बड़े फैंस थे। उन्होंने भी समय पाकर पूर्व भारतीय कप्तान के साथ पोज क्लिक कराए।
ये भी पढ़ें- प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया रिहैब के दौरान कैसे इस गेंदबाज से मिली मदद, जिससे वापसी हुई धमाकेदार
कोहली इस दौरान यूनिवर्सिटी के स्टुडेंट्स और स्टॉफ से भी मिले, जिन्होंने स्टार बल्लेबाज के साथ फोटो क्लिक कराए।
कोहली दुनिया के सबसे फिट एथलीटों में से एक हैं। 34 वर्षीय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने यो-यो टेस्ट स्कोर को साझा किया और इसे 17.2 बताया।
वैसे, बीसीसीआई ने कोहली द्वारा अपने यो-यो टेस्ट स्कोर को सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मौखिक चेतावनी जारी की है, कि इस तरह की 'गोपनीय जानकारी' को सार्वजनिक करने से बचा जाए।












Click it and Unblock the Notifications