Virat Kohli के रूम में जाकर वीडियो बनाने वाले शख्स पर बड़ी कार्रवाई, होटल ने माफी भी मांगी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ पर्थ के एक होटल में कुछ ऐसा हुआ जिसकी शाय़द किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।

Virat Kohli in his hotel room in Australia: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ पर्थ के एक होटल में कुछ ऐसा हुआ जिसकी शाय़द किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। कोहली के रूम में उनकी गैर मौजूदगी में एक अनजान शख्स जाकर वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फैन की इस हरकत से विराट कोहली बेहद गुस्से में नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी।

होटल ने जारी किया अपना बयान

होटल ने जारी किया अपना बयान

विराट कोहली का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ ली। वहीं इस पर अब होटल की तरफ से बयान सामने आया है। होटल ने अपने स्टेटमेंट में विराट कोहली और आईसीसी से माफी मांगते हुए लिखा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए रूम में जाने वाले शख्स को होटल से निकाल दिया गया है। होटल ने लिखा कि हम जिनके साथ यह घटना घटी है, उनसे माफी मांगते हैं।

आईसीसी और भारतीय टीम से मांगी माफी

आईसीसी और भारतीय टीम से मांगी माफी

क्राउन ने इस मामले को शांत करने के लिए शख्स को तुरंत होटल से बाहर कर दिया। क्राउंट के अकाउंट से भी उसे निकाल दिया गया है। होटल ने यह भी कहा कि जो ऑरिजनल वीडियो है उसे सोशल मीडिया से भी डिलीट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही होटल ने कहा कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह की घटना फिर किसी के साथ ना हो। भारतीय क्रिकेट टीम और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से हम इस घटना के लिए माफी मांगते हैं।

कोहली ने कहा- मेरी निजता पर हमला हुआ है

कोहली ने कहा- मेरी निजता पर हमला हुआ है

कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि खिलाड़ियों की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। इस तरह किसी के रूम में घुसकर वीडियो बनाना सही नहीं है। हम खिलाड़ी हैं, हम आपकी भावनाओं को समझते हैं, लेकिन आपको भी प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए। अगर मुझे मेरे होटल के खुदके कमरे में प्राइवेसी नहीं मिल सकती तो मैं कहां इसकी उम्मीद कर सकता हूं। विराट कोहली द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

अनुष्का और वॉर्नर ने भी जाहिर किया गुस्सा

अनुष्का और वॉर्नर ने भी जाहिर किया गुस्सा

वहीं इस मामले पर अनुष्का ने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि पहले भी इस तरह की घटनाओं का एक्सपीरियंस किया है। जबकि डेविड वॉर्नर ने इस मामले पर पर कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार कोहली के सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं और पर्थ के होटल मैनजमेंट पर सवाल उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+