IPL 2025 Final से पहले मुश्किल में विराट कोहली! क्रिकेटर के पब-रेस्टोरेंट पर पुलिस का एक्शन, दर्ज हुआ केस
आईपीएल 2025 फाइनल से पहले विराट कोहली के फैंस के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। जहां एक तरफ मैदान पर कोहली का बल्ला बोल रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी रेस्टोरेंट चेन One8 Commune कानूनी पचड़े में फंस गई है। बेंगलुरु पुलिस ने इस पब पर COTPA एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विराट कोहली के मालिकाना हक वाले बेंगलुरु के पब और रेस्टोरेंट One8 Commune पर
धूम्रपान के लिए तय की गई जगह (Designated Smoking Zone) न होने के कारण कानूनी कार्रवाई की गई है। कब्बन पार्क पुलिस (Cubbon Park Police) ने COTPA (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) की धाराओं 4 और 21 के तहत स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया।

इन धाराओं के अनुसार, होटलों, रेस्टोरेंट्स और एयरपोर्ट्स जैसे स्थानों पर सिगरेट पीने के लिए विशेष क्षेत्र होना अनिवार्य है। लेकिन One8 Commune में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं होने पर कार्रवाई की गई। यह कदम बेंगलुरु सिटी पुलिस के 'पब्लिक स्मोकिंग' पर विशेष अभियान का हिस्सा था, जो शनिवार को शुरू किया गया।
खास बात यह है कि ये एक्शन ऐसे वक्त पर आया है जब कर्नाटक सरकार ने हुक्का बार पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है और तंबाकू उत्पाद खरीदने की न्यूनतम उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल कर दिया है। ये बदलाव COTPA संशोधन अधिनियम 2024 के तहत किए गए हैं, जिसे हाल ही में राष्ट्रपति की मंजूरी मिली है।
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब One8 Commune पर कानूनी कार्रवाई हुई हो। जून 2024 में पब के तय समय से ज़्यादा देर तक खुले रहने पर मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले दिसंबर में, BBMP (Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike) ने फायर सेफ्टी और क्लियरेंस सर्टिफिकेट की कमी पर नोटिस भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications