Virat Kohli ने अपनी पोस्ट में क्यों लिखा 269 साइनिंग ऑफ? क्या है इसका मतलब?

Virat Kohli: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है, जिसके बाद न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक केवल विराट कोहली ही छाए हुए हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने आज एक इमोशनल पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'टेस्ट करियर ने उन्हें बहुत कुछ दिया और इस क्रिकेट को उन्होंने अपना सबकुछ दिया है। ये जर्नी बहुत ज्यादा खूबसूरत रही है, इस दौरान सीखे सबक वो हमेशा याद रखेंगे, 269 साइनिंग ऑफ।'

Virat Kohli

14 साल बेदाग देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले विराट कोहली की कई रोमांचक पारियां रही हैं, जिन्हें क्रिकेट प्रेमी कभी भी भूल नहीं सकते हैं। अपने खेल से विराट बनने वाला दिल्ली का छोरा आज करोड़ों लोगों के लिए रोल मॉडल हैं। यूं तो विराट की पोस्ट पर बहुत सारे कमेंट हैं, कुछ फैंस कोहली के इस फैसले पर काफी भावुक दिखे तो किसी ने कोहली के संन्यास और करियर को सैल्यूट किया है।

Take a Poll

आखिर कोहली ने '269 साइनिंग ऑफ' क्यों लिखा?

लेकिन एक सवाल जो सोशल मीडिया पर लोग बार-बार पूछ रहे हैं कि आखिर कोहली ने '269 साइनिंग ऑफ' क्यों लिखा? तो आपको बता दें कि '269' कोहली का टेस्ट कैप नंबर है, जिसका सीधा अर्थ ये है कि वह टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले 269वें क्रिकेटर थे।

269 नंबर बना कोहली की पहचान

साल 2011 में उन्हे ये नंबर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के खेलते वक्त आवंटित किया गया था, जो कि कोहली की पहचान ही बन गया।

'भारतीय क्रिकेट की पहचान हैं विराट कोहली'

आपको बता दें कि विराट कोहली सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की पहचान हैं। उनकी फिटनेस, आक्रामकता, अनुशासन और रिकॉर्ड को कोई नहीं भूल सकता है। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट प्रेम कोहली ने अपने खेल से ये जता दिया कि ' इंसान के अंदर किसी भी चीज को पाने की ललक हो और वो रोज इसके लिए मेहनत करे तो निश्चित तौर पर वो चीज उसकी होकर रहती है।' कोहली का 14 साल का बेदाग टेस्ट करियर इसका साक्षात प्रमाण है।

विराट कोहली की कुछ खास बातें

  • कोहली भारत के एकमात्र बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने टेस्ट में 7 दोहरे शतक लगाए हैं।
  • कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीती।
  • वह 2018 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुने गए थे।
  • उन्होंने 2014 से 2022 तक भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की थी
  • कुल 65 टेस्ट मैचों में कप्तानी की जिसमें 40 में जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+