मोहम्मद शमी की मां से मिलकर कोहली ने किया दिल जीतने वाला काम, फैन्स ठोक रहे हैं सलाम
Virat Kohli: चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत का जश्न हर तरफ है, तो मैदान पर भी परिवारों की ख़ुशी देखने को मिली। मोहम्मद शमी पहली बार किसी आईसीसी इवेंट विजेता टीम के सदस्य बने हैं। उनकी ख़ुशी भी अलग स्तर की थी, टाइटल में उनका भी अहम योगदान रहा।
जीत के जश्न में डूबी टीम इंडिया के परिवार के कुछ सदस्य वहां देखे गए। उनमें मोहम्मद शमी की मां भी वहां थीं। शमी की मां से टीम इंडिया की रन मशीन यानी विराट कोहली की मुलाक़ात हुई। कोहली भी काफी ख़ुशी से मोहम्मद शमी की मां से मिलते हैं।

शमी ने कुछ ऐसा बर्ताव किया, जिसकी बातें हो रही हैं। जब अपनी मां से शमी ने कोहली को मिलवाया, तो उन्होंने पाँव छुए और आशीर्वाद भी लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। हर किसी ने कोहली के इस व्यवहार की तारीफ़ की।
इसके बाद फोटो भी क्लिक कराई और किंग के फैन्स इन पलों को वायरल करने के लिए तैयार ही बैठे हुए थे। शमी की मां ने भी गर्मजोशी से कोहली के साथ मुलाक़ात की। यह उनके और बेटे शमी दोनों के लिए बड़ा दिन था क्योंकि इससे पहले शमी किसी आईसीसी इवेंट जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे।












Click it and Unblock the Notifications