अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने की प्यार की बारिश, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Virat Kohli and Anushka Sharma: बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री और भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है। अनुष्का शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी को शुभकामनाएं दी, सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया।

अनुष्का शर्मा की कुछ फोटो कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें अभिनेत्री काफी आकर्षक लग रही हैं। कोहली ने अपनी पोस्ट में अनुष्का की तारीफ की और उनकी अहमियत का जिक्र भी किया। फैन्स ने विराट कोहली की पोस्ट को काफी पसंद किया है।

virat and anushka

विराट कोहली ने अपनी पोस्ट में एक भावुक मैसेज लिखा। उन्होंने कहा कि अगर मैं तुम्हें न पाता तो मैं पूरी तरह से खो जाता। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। आप हमारी दुनिया की रौशनी हो। आप हमें बहुत पसंद हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। दोनों की शादी 11 दिसम्बर 2017 को हुई। कोहली और अनुष्का के दो बच्चे हैं। लड़की का नाम वामिका है। हाल ही में बेटे का जन्म हुआ था। उनके बेटे का नाम अकाय रखा गया है।

विराट कोहली ने आईपीएल में इस सीजन धाकड़ बल्लेबाजी की है। कोहली के बल्ले से एक शतकीय पारी देखने को मिली है। कोहली के पास ऑरेंज कैप है। वह आरसीबी के लिए अपने बल्ले से नियमित रन बना रहे हैं लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। आरसीबी अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं।

आईपीएल में खेलने के बाद विराट कोहली का अगला असाइनमेंट बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है। यूएसए और वेस्टइंडीज मिलकर जून में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करा रहे हैं। इसमें विराट कोहली खेलते हुए दिखिया देंगे। कोहली को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। देखना होगा कि वह टी20 वर्ल्ड कप में किस पोजीशन पर बल्लेबाजी करेंगे, आरसीबी के लिए वह ओपन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+