'विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में बनाएंगे काफी रन,' पूर्व दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के धांसू खिलाड़ी विराट कोहली की आलोचना हो रही है। विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं। आगामी सीरीज ऑस्ट्रेलिया में होनी है और वहां पांच टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे।

विराट कोहली की फॉर्म पिछले काफी समय से उम्मीद के अनुरूप नहीं रही है। उनके बल्ले से पांच सालों में दो टेस्ट शतक आए हैं। इस बीच कोहली को लेकर सुनील गावस्कर ने एक बड़ी बात कही है। सुनील गावस्कर ने विराट कोहली का सपोर्ट किया है।

virat kohli

सुनील गावस्कर का कहना है कि विराट कोहली आगामी बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में काफी रन बनाने वाले हैं। उनके बल्ले से रन देखने को मिलेंगे। ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा गावस्कर ने सीरीज में भारतीय टीम की जीत के आसार पर प्रतिक्रिया दी है।

गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से नहीं हरा पाएगी और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी नहीं जा पाएगी। गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया ऐसा नहीं कर सकती और अगर कर देती है तो मैं सातवें आसमान पर पहुँच जाएंगे। भारतीय टीम 3-1 से जीत दर्ज कर सकती है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बारे में मैं नहीं सोचता।

पूर्व भारतीय दिग्गज ने यह भी कहा कि अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के बारे में सोचना चाहिए। वह जाओ और जीत दर्ज करो क्योंकि भारतीय फैन्स को इससे ही अब अच्छा महसूस होने वाला है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया फ़िलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में पहुँचने के लिए मुश्किल स्थिति में है। भारतीय टीम तालिका में नम्बर एक से दो पर आ गई है और अब दबाव भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया में भी रास्ता आसान नहीं होने वाला है। भारतीय टीम के ऊपर इस सीरीज में दबाव भी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+