IPL 2024: कोहली नीलामी में आएँगे तो 42 करोड़ में बिकेंगे, जानें किसने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Virat Kohli: आईपीएल के लिए दुबई में हुई नीलामी ने हर किसी को चौंका दिया। नीलामी प्रक्रिया के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी बेहद ही महंगे बिके हैं। मिचेल स्टार्क ने तो इतिहास रच दिया। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

स्टार्क के लिए केकेआर ने लगातार बोली लगाई और 24 करोड़ 75 लाख की भारी रकम के साथ उनको खरीद लिया। स्टार्क के अलावा एक और कंगारू खिलाड़ी पैट कमिंस को भी बड़े दामों में खरीद लिया गया। उनको 20 करोड़ 50 लाख की धन राशि के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

virat kohli

विदेशियों को भारतीयों से ज्यादा पैसे मिल रहे हैं और इसी बात को लेकर चर्चा भी हुई है। जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा, सुरेश रैना और पार्थिव पटेल के बीच बातचीत में यह मुद्दा सामने आया कि क्यों भारतीयों को ज्यादा पैसा देना चाहिए।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी रिटेन किये जाते हैं। वे इतने सालों से टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, तो पैसा भी ज्यादा मिलना चाहिए। चोपड़ा ने कहा कि एक विदेशी खिलाड़ी 2 महीने के लिए आकर 20 करोड़ लेकर चला जाता है। कोहली अगर नीलामी में होते तो वह 40-42 करोड़ रुपये में बिकते। उनके सामने कोई नहीं टिक पाया। यही बात रोहित के साथ होती तथा जसप्रीत बुमराह भी स्टार्क से ज्यादा पैसे लेकर जाते।

आकाश चोपड़ा की बात से सुरेश रैना भी सहमत थे। उन्होंने कहा कि जब लीग भारत की है और यहाँ के खिलाड़ियों को पैसा मिलना ही चाहिए। इसमें कोई गलत बात नहीं है। अगर खेल रहे हैं तो पैसा क्यों नहीं मुलना चाहिए। इस दौरान बात्चेते में उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया जाता है, इस वजह से उनको नीलामी की बिड वॉर में आने का मौका नहीं मिलता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+