'आप भी वास्तव में नहीं जानते कि वह कौन हैं', संन्यास पर बोले कोहली तो अनुष्का ने लिखी लंबी चौड़ी पोस्ट
Anushka Sharma Latest Post: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी दुबई में मौजूद थीं। विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा लेडी लक के रूप में काम करती रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अस्तित्व और खुद पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। सोशल मीडिया पर अनुष्का के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। विराट कोहली ने कुछ दिन पहले ही संन्यास के बाद की अपने प्लान को लेकर जिक्र किया था।
अनुष्का शर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (Anushka Sharma Latest Post)
देर शाम एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने बताया कि कैसे एक व्यक्ति के विभिन्न संस्करण उन लोगों के दिमाग में रहते हैं जो उन्हें जानते हैं। अनुष्का शर्मा ने लिखा कि जिस व्यक्ति के बारे में आप "अपने आप" के रूप में सोचते हैं, वह केवल आपके लिए ही अस्तित्व में है और यहां तक कि आप भी वास्तव में नहीं जानते कि वह कौन हैं।

'आप भी वास्तव में नहीं जानते कि वह कौन हैं'
अनुष्का शर्मा ने आगे कहा कि हर व्यक्ति जिसे आप मिलते हैं, जिसके साथ आपका संबंध होता है या सड़क पर जिसकी आंखों से आप संपर्क करते हैं, वह अपने दिमाग में "आप" का एक संस्करण बनाता है। आप अपनी मां, पिता, भाई-बहनों के लिए वही व्यक्ति नहीं हैं, जो आप अपने सहकर्मियों, पड़ोसियों या दोस्तों के लिए हैं। लोगों के दिमाग में आपके हजारों अलग-अलग संस्करण हैं। हर संस्करण में एक "आप" मौजूद है, और फिर भी आपका "आप", "अपने आप", वास्तव में कोई "व्यक्ति" नहीं है।
इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा
काम की बात करें तो अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग की। यह फ़िल्म आने वाले समय में पूरी होगी। ताजा जानकारी के अनुसार प्लेटफ़ॉर्म और प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ चीजें असहमति के कारण नेटफ्लिक्स पर बायोपिक की रिलीज़ में देरी हुई है। अनुष्का की आखिरी फ़िल्म साल 2018 में ज़ीरो थी। साल 2022 में अनुष्का ने अपने भाई कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित नेटफ्लिक्स फ़िल्म क़ला में कैमियो किया। वह प्रोडक्शन हाउस, क्लीन स्लेट फ़िल्मज़ की सह-संस्थापक थीं।












Click it and Unblock the Notifications