क्या Virat Kohli ने बना लिया है संन्यास लेने का प्लान? शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सामने आई बड़ी जानकारी

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली के संन्यास को लेकर अक्सर कयास लगाए जाते रहते हैं। विशेष रूप से जब उनके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव आते हैं तो चर्चाएं तेज हो जाती है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जिसके बाद एक बार फिर उनकी संन्यास की खबरों ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी। लेकिन विराट कोहली ऐसा करने के मूड में नहीं हैं।

संन्यास नहीं लेंगे कोहली (Virat Kohli Retirement)

विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब फॉर्म के बावजूद क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। इसके बजाय वह अफ्रीका में 2027 वनडे विश्व कप खेलने का लक्ष्य बना रहे हैं। पीटीआई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वह अभी संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। 36 वर्षीय कोहली के लिए 2024 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे खराब साल रहा।

Virat Kohli 1

पर्थ में जड़ा था शतक

इस साल टेस्ट में वह सिर्फ एक शतक बना पाए। पर्थ में पहले बीजीटी टेस्ट की दूसरी पारी में कोहली ने शतक जड़ा था। इस साल कोहली को भारतीय परिस्थितियों में स्पिन और विदेश में तेज गेंदबाजों दोनों के सामने उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्थ में बीजीटी के बाद उनका फॉर्म गिरता चला गया।

फॉर्म में नहीं रोहित-कोहली

विराट कोहली ने इस साल नौ पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बनाए। उनके सभी आठ आउट ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर थे। वह अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ और अलग-अलग लंबाई की गेंदों पर अपना विकेट गंवाते रहे। कोहली के अलावा रोहित शर्मा के लिए भी यह सीरीज खराब गुजरा। वह सीरीज में पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बना पाये।

घरेलू क्रिकेट खेलने की जरूरत

एक पूर्व चयनकर्ता ने पीटीआई से कहा कि चयनकर्ताओं के लिए आईपीएल प्रदर्शन या फॉर्म के आधार पर रोहित शर्मा या विराट कोहली में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल होगा। इंग्लैंड दौरे से पहले उन्हें कुछ लाल गेंद वाली क्रिकेट खेलनी होगी।" कोहली और रोहित ने कई सालों से अपने राज्यों के लिए घरेलू लाल गेंद वाली क्रिकेट नहीं खेली है। कोहली ने आखिरी बार 2012 में रणजी ट्रॉफी खेली थी जबकि रोहित ने 2015 में इसमें हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+