विराट कोहली जीतना चाहते थे लेकिन...., पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
Virat Kohli: विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के बाद रोहित शर्मा को यह काम दिया गया था। रोहित की कप्तानी में टीम इस साल अक्टूबर में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप में खेलने वाली है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया में आंतरिक कलह की बात कही है।
अपने यूट्यूब चैनल पर लतीफ ने कहा कि विराट कोहली अपनी कप्तानी में जिस दिशा में जाना चाहते थे, वहां जीतने की इच्छा थी। उनको कप्तानी से हटा दिया गया। कप्तान को शायद जो खिलाड़ी चाहिए थे, वे नहीं मिले इस वजह से टीम आईसीसी इवेंट्स में नहीं जीत पाई। टीम में आंतरिक कलह भी थी।

लतीफ ने कहा कि टीम इंडिया अब भी अच्छी है लेकिन नम्बर चार को लेकर समस्या है। टॉप तीन बल्लेबाज अगर आउट हो जाते हैं तो परेशानी खड़ी होती है। अगर टॉप तीन खिलाड़ी 25 से लेकर 30 ओवर तक खेल काटे हैं, तो भारतीय टीम आसानी से जीत सकती है।
पूर्व पाक खिलाड़ी लतीफ ने कहा कि एक दौरे पर शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था। उनको टीम में शामिल किया जा सकता था। टॉप तीन अब पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। आपके पास खिलाड़ी थे लेकिन उनको यहाँ-वहां डाल दिया और उपयोग नहीं किया गया।
गौरतलब है कि विराट कोहली के हटने के बाद रोहित शर्मा को सभी फ़ॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को हार का समाना करना पड़ा था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी भारत को हार मिली।
इस साल एक बार फिर से रोहित शर्मा की कप्तानी का टेस्ट होने वाला है। घरेलू सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड खेला जाना है। अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप होगा और रोहित एंड कम्पनी पर सभी की नज़रें रहने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications