विराट कोहली नए साल पर मचाएंगे गदर, विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे तीसरा मैच, कब और कहां होगा मुकाबला

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए साल की शुरुआत किसी धमाके से कम नहीं होने वाली है। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर घरेलू मैदान पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से अपना अगला मुकाबला खेलेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले विराट का यह फैसला उनके फॉर्म और फिटनेस को लेकर बड़ी गवाही दे रहा है। खबरों की मानें, तो विराट कोहली यह मुकाबला रेलवे के खिलाफ खेलने वाले हैं।

virat kohli

बेंगलुरु के अलुर में 6 जनवरी को मैच होगा, यह दिल्ली की टीम के लिए ग्रुप स्टेज का आखिरी पड़ाव होगा। कोहली ने हाल ही में 15 साल बाद घरेलू क्रिकेट लिस्ट ए में वापसी की है, इस मैच के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहते हैं। इस मैच के तुरंत बाद वे टीम इंडिया के नेशनल कैंप से जुड़ जाएंगे।

हाल ही में कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में दो मैच खेले हैं और तबाही मचाने वाला प्रदर्शन किया। विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में विराट की वापसी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी रही है। आंध्र प्रदेश के खिलाफ वापसी के पहले ही मैच में कोहली ने शानदार 131 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके बाद गुजरात के खिलाफ दूसरे मैच में भी उनके बल्ले ने आग उगली और उन्होंने 77 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर दिल्ली को जीत दिलाई।

रोहित शर्मा पर क्या अपडेट आया

जहाँ कोहली एक और मैच खेलने के लिए तैयार हैं, वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर खबर है कि वे अब इस सीजन में कोई और घरेलू मैच नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार अनुबंधित खिलाड़ियों को कम से कम दो मैच खेलने थे, जिसे रोहित ने मुंबई के लिए खेलकर पूरा कर लिया है।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए वॉर्म-अप गेम

6 जनवरी का यह मैच विराट के लिए केवल एक घरेलू मैच नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए एक तगड़ा अभ्यास सत्र होगा। जिस अंदाज में कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर कीवी गेंदबाजों की नींद अभी से उड़ गई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+