विराट कोहली ने फिर निकाली सौरव गांगुली से दुश्मनी, इन्स्टाग्राम पर कर दिया अनफॉलो

विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच अनबन की खबरें चल रही हैं, बताया जा रहा है कि कोहली ने दादा को इन्स्टाग्राम पर अनफॉलो किया है।

Virat Kohli and Ganguly

Virat Kohli unfollows Sourav Ganguly: आईपीएल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स का मैच समाप्त होने के बाद एक वीडियो सामने आया था। इसमें देखा गया था कि विराट कोहली और सौरव गांगुली ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। सोशल मीडिया पर मैच के तुरंत बाद यह वीडियो वायरल हो गया था।

इसके बाद हर किसी ने कहा कि दोनों के बीच दुश्मनी खुले आम दिख रही है। हालांकि कोहली और गांगुली में से किसी ने कुछ नहीं कहा लेकिन फैन्स की तरफ से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आई। अब एक और नई चीज सामने आने की खबरें आई हैं। कोहली और दादा के बीच खराब रिश्तों के संकेत मिले हैं।

खबरों के अनुसार विराट कोहली ने सौरव गांगुली को इन्स्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दूसरी तरफ दादा ने ऐसा नहीं किया है। गांगुली अब भी विराट कोहली को फॉलो कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कोहली अब सौरव गांगुली को इन्स्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं।

साल 2021 में विराट कोहली ने टी20 प्रारूप से भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद उनको वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था। टेस्ट से बाद में कोहली ने खुद ही कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद कोहली ने मीडिया में कहा था कि उनसे कप्तानी छोड़ते समय किसी ने बात नहीं की।

इसके बाद गांगुली की तरफ से बयान आया था कि कोहली को कप्तान बने रहने के लिए कहा गया था। सफेद गेंद क्रिकेट में एक ही कप्तान रखने का निर्णय बीसीसीआई ने लिया था। बाद में कोहली की जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था। रोहित को तीनों प्रारूप में टीम की कमान सौंप दी गई।

आईपीएल से पहले पूर्व बीसीसीआई सेलेक्शन हेड चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था। इसमें चेतन शर्मा ने कहा था कि कोहली को हटाया गया था। हालांकि बाद में चेतन शर्मा खुद बोर्ड को अपना इस्तीफ़ा देकर निकल गए। उनके बयानों की काफी ज्यादा चर्चा रही थी।

अब आईपीएल के दौरान एक बार फिर से कोहली और गांगुली आमने-सामने आ गए। कोहली और दादा आरसीबी-दिल्ली के मैच के बाद हाथ मिलाने से कतराते दिखे। दोनों दूर से निकलते दिखाई दिये। हालांकि फैन्स ने इन पलों को कैद करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+