IND vs SA: विराट कोहली ने अचानक क्यों छोड़ा था टीम का साथ? लंदन ट्रिप को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

IND vs SA Tests: टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए तैयार है। शुक्रवार को स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के 'फैमिली इमरजेंसी' के कारण भारत लौटने की खबरें सामने आईं थीं। ये कहा गया था कि कोहली ने इंट्रा-स्क्वाड मैच में भाग नहीं लिया और टीम मैनेजमेंट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दोनों से मंजूरी लेने के बाद मुंबई के लिए रवाना हो गए।

हालांकि, अब पता चला है कि विराट कोहली भारत नहीं लौटे बल्कि अपनी गर्भवती पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहने के लिए लंदन चले गए। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली की लंदन यात्रा पहले से ही प्लान थी और वहां कोई 'फैमिली इमरजेंसी' नहीं थी।

virat kohli

एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि, 'विराट कोहली वह मैच नहीं खेलने वाले थे। टीम मैनेजमेंट को उनके प्लान और शेड्यूल के बारे में पता था, और यह कोई ऐसी घटना नहीं है जो रातोरात या किसी पारिवारिक आपात स्थिति के कारण हुई हो। जिस खिलाड़ी की बात हो रही है उसे देखो, ये विराट कोहली है। जब इन चीजों की बात आती है तो वह बहुत अच्छी तरह से पहले ही अपने प्लानिंग के साथ होते हैं और उनकी लंदन यात्रा के बारे में पहले ही बता दिया गया था, जिसके बाद ये प्लान बना था।'

ये भी पढ़ें- IND vs SA Test: क्या ऋतुराज गायकवाड़ की जगह लेगा ये विस्फोटक बल्लेबाज? प्रदर्शन से किया सभी को हैरान

35 वर्षीय जो भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं थे अब 26 दिसंबर से सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट की तैयारी शुरू करने के लिए टीम में फिर से शामिल हो गए हैं। पूरी संभावना है कि आज सेंचुरियन में ट्रेनिंग होगी।'

ये भी पढ़ें- 'मैं 7-8 साल का था जब मुझे...,' समीर रिजवी ने रैना के साथ पहली मुलाकात को किया याद, बताया क्या मिला गिफ्ट

भारत की अपडेट टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रित बुमराह (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+