Virat Kohli ने कहा था कि मैं 6 महीने में पाकिस्तान से खेलूंगा और ऐसा ही हुआ, पाकिस्तानी गेंदबाज का खुलासा
विराट कोहली की क्रिकेटिंग समझ काफी तेज है। उनको गेंदबाज और बल्लेबाज को देखने पर ही पता चल जाता है कि यह कितना आगे जाएगा।

Haris Rauf on Virat Kohli: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाज हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह नेट गेंदबाज थे। रऊफ ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी नेट्स में गेंदबाजी की है। उस समय कोहली टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे और रऊफ ने उनके खिलाफ गेंदबाजी की थी। कोहली ने इस तेज गेंदबाज को कहा था कि तुम जल्दी ही पाकिस्तान के लिए खेलने वाले हो। खुद हारिस रऊफ ने इस बार का खुलासा किया है।
विराट कोहली ने यह कहा था
हारिस रऊफ ने कहा कि विराट कोहली के कहने के कुछ माह बाद ही मैं पाकिस्तान टीम से खेलने में सफल रहा था। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रऊफ ने नेट्स पर कोहली को गेंदबाजी की थी। उस समय वह ऑस्ट्रेलिया में किसी क्लब से खेल रहे थे। रऊफ ने जियो न्यूज से बातचीत में कहा कि कोहली ने मुझसे छह महीने में पाकिस्तान से खेलने की बात कही। इसके 8-9 महीने बाद में पाकिस्तान से खेलने में सफल रहा था।
कोहली का विकेट संजोकर रखूंगा
हारिस रऊफ को जब पूछा गया कि किस बल्लेबाज का विकेट वह प्राइज के रूप में लेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि वैसे तो मैं सभी विकेटों को संजोकर रखता हूँ लेकिन इस मामले में विराट कोहली का विकेट मैं प्राइज के रूप में लूंगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनको अंडे खाने का काफी शौक है। उन्होंने कहा कि मैं डाइट प्लान में दिन के 24 अंडे खाया करता था।
रवि शास्त्री करते हैं सराहना
भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री को लेकर हारिस रऊफ ने कहा कि जब भी उनसे मुलाक़ात होती है, तो वह कहते हैं कि तुम एक नेट गेंदबाज के रूप में हमारे पास आए थे। जिस तरह से तुम वर्ल्ड में गेंदबाजी कर रहे हो, एक नाम बन गया है। तुमको देखकर हमें ख़ुशी होती है। विराट भाई भी काफी सराहना करते हैं कि एक समय तुम नेट गेंदबाज हुआ करते थे।












Click it and Unblock the Notifications