Virat Kohli संन्यास के बाद क्या इंग्लैंड के लिए खेलेंगे क्रिकेट? मिला गजब का ऑफर, जानें पूरा मामला

Virat Kohli to play in County Championship: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है। संन्यास का ऐलान करने के साथ ही विराट कोहली ने इंग्लैंड टेस्ट दौरे से खुद को बाहर कर लिया। पहले ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार थे और यही वजह है कि उन्होंने दिल्ली रणजी मैच में हिस्सा लिया था।

कोहली ने लिया टेस्ट से संन्यास (Virat Kohli to play in County Championship)

विराट कोहली ने भले ही टेस्ट अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया हो, लेकिन अगर वह वनडे में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। विराट कोहली का अगला लक्ष्य भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीतना होगा। लेकिन टेस्ट और टी-20 से संन्यास के बाद विराट कोहली अब मैदान पर काफी कम ही दिखाई देंगे। ऐसे में अपने फॉर्म को जारी रखना विराट के लिए बड़ी चुनौती होगी।

Virat Kohli 1

क्या इंग्लैंड के लिए खेलेंगे कोहली

इस बीच खबर आ रही है कि विराट कोहली इंग्लैंड में होने वाले काउंटी चैंपियनशिप या मेट्रो बैंक कप (वनडे) में खेल सकते हैं। गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की घरेलू टीम मिडलसेक्स विराट कोहली को लॉर्ड्स में खेलने का ऑफर दे सकती है। मिडिलसेक्स के क्रिकेट निदेशक एलन कोलमैन ने कहा कि विराट कोहली अपनी पीढ़ी के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि वह हमारे टीम के लिए भविष्य में खेलें।

साल 2018 में खेलने वाले थे कोहली

इससे पहले विराट कोहली साल 2018 में इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी चैंपियनशिप में सरे टीम के लिए खेलने वाले थे। लेकिन गर्दन की चोट के कारण उनका यह डील रद्द हो गया। काउंटी क्रिकेट भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमताओं को साबित करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार होने का एक अच्छा प्लेटफ़ॉर्म रहा है। सचिन तेंदुलकर भी अपने करियर के दौरान यॉर्कशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं, जहाँ उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को और निखारने का काम किया।

इसके अलावा मौजूदा समय में कई भारतीय खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट का हिस्सा हैं। चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और करुण नायर जैसे खिलाड़ी काउंटी खेलते रहे हैं। काउंटी क्रिकेट ने इन खिलाड़ियों को न केवल इंग्लैंड में खेल के अनुभव प्रदान किया, बल्कि उनके खेल में सुधार करने का भी अवसर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+