RCB vs DC: विराट कोहली मैदान पर उतरते ही रच देंगे इतिहास, रोहित-धोनी के खास क्लब में होंगे शामिल

Virat Kohli: विराट कोहली आईपीएल के इस सीजन तगड़ा धमाका कर रहे हैं। उनके बल्ले से नियमित रूप से रन आए हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। उनके बल्ले से शतकीय पारी भी आई है और दूसरा शतक जड़ने से वह चूक भी गए थे।

आरसीबी आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। डबल हेडर का यह दूसरा मैच है, जो शाम को खेला जाएगा। इस मुकाबले में विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। ऐसा कह सकते हैं कि मैदान पर उतरते ही उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाएगा।

virat kohli

आईपीएल में विराट कोहली ने अभी तक कुल 249 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान जमकर रन भी बनाए हैं। उनके नाम कुल 7897 रन हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 8 शतकीय पारियां आई हैं जो सर्वाधिक है। नाबाद 113 रन उनका बेस्ट स्कोर है। अब वह 250 मैचों वाले क्लब में शामिल होंगे।

आज दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरते ही कोहली के नाम अनोखा कीर्तिमान हो जाएगा। वह 250 आईपीएल मुकाबले खेलने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले तीन खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे हैं और सभी भारतीय हैं।

इस लिस्ट में नम्बर एक पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आते हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में कुल 263 मुकाबले खेले हैं। उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। धोनी ने इस प्रतिष्ठित लीग में कुल 256 मैच खेले हैं। तीसरे नम्बर पर आरसीबी के लिए कोहली के साथ खेलने वाले दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक के नाम 254 मुकाबले हैं।

इस सीजन विराट कोहली के बल्ले ने आग उगली है। वह 12 मैचों में खेलकर अब तक कुल 634 रन हासिल कर चुके हैं और लिस्ट में टॉप पर हैं। कोहली के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतकीय पारियां आई हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 153 से ज्यादा का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+