Virat Kohli के संन्यास लेने की सबसे बड़ी वजह आई सामने! 5 सालों में 3 शतक, क्या ये ख्वाहिश होगी पूरी?

Virat Kohli Test cricket News: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को इस बारे में सूचित किया है। हालांकि, बोर्ड ने उन्हें इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है, खासकर इंग्लैंड के आगामी अहम दौरे को ध्यान में रखते हुए कोहली को एक बार फिर विचार करने के लिए कहा गया है।

विराट कोहली ने लिया संन्यास का फैसला (Virat Kohli Test cricket News)

हालांकि, अब तक विराट कोहली ने बीसीसीआई के इस सुझाव पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी सोशल मीडिया के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी। विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।

Virat Kohli 1

टेस्ट में नहीं चला है बल्ला

विराट के इस फैसले के पीछे उनका खराब फॉर्म हो सकता है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 2024-25 की टेस्ट सीरीज़ में निराशाजनक प्रदर्शन किया, पांच टेस्ट मैचों में सिर्फ़ 190 रन बनाए। पिछले पांच सालों में विराट कोहली के बल्ले से टेस्ट में सिर्फ 3 शतक आए हैं। साल 2011 में डेब्यू के बाद से कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

भारत के लिए जीतना चाहते हैं वनडे वर्ल्ड कप

मौजूदा समय में विराट कोहली 36 साल के हैं। वह साल 2027 के वनडे विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर शारीरिक फिटनेस बनाए रखना और खेल में निरंतरता बनाये रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए कोहली ने अपना वर्कलोड कम करने के लिए टेस्ट को छोड़ने का फैसला कर सकते हैं। भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीतना कोहली की बड़ी ख्वाहिश है जिसे वह पूरा करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+