Virat Kohli का ऐसा फैन नहीं देखा होगा! 'किंग' को देने के लिए लाया लाखों का गिफ्ट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश?

Virat Kohli stardom: भारतीय क्रिकेट के 'किंग' विराट कोहली मौजूदा समय में खतरनाक फॉर्म में हैं। हाल ही में वह आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके एक जबरा फैन उनके लिए 15 लाख रुपये का एक ऐसा कीमती तोहफा लेकर आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस फैन का गिफ्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

15 लाख का फोन लेकर पहुंचा फैन (Virat Kohli stardom)

राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले फैंस के बीच विराट की दीवानगी सर चढ़कर बोल रहा है। सूरत का रहने वाला एक फैन खास तौर पर विराट कोहली के लिए सोने से बना आईफोन केस लेकर राजकोट पहुंचा है। इस लग्जरी फोन की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इसकी खासियत सिर्फ सोना होना ही नहीं है, बल्कि इस केस पर विराट कोहली की शानदार फोटो उकेरी गई है और उनका नाम भी लिखा हुआ है।

Virat Kohli 1

कोहली ने हासिल किया नंबर-1 का स्थान

सोशल मीडिया पर इस 'गोल्डन फोन' की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। अब फैंस को इंतजार है कि क्या कोहली अपने इस चहेते फैन का यह बेशकीमती तोहफा स्वीकार करेंगे। विराट कोहली के लिए यह हफ्ता ऐतिहासिक साबित हुआ है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में कोहली ने 1736 दिनों (करीब 4 साल 9 महीने) के लंबे इंतजार के बाद फिर से नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है।

लगातार बल्ले से निकल रहे हैं रन

विराट ने भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जो अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। 13 अप्रैल 2021 तक कोहली नंबर-1 थे, जिसके बाद बाबर आजम ने उनकी जगह ली थी। अब कोहली ने अपनी खोई हुई बादशाहत वापस पा ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो शतक और एक अर्धशतक, और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रनों की पारी ने उन्हें रैंकिंग के शिखर पर पहुंचाया।

विराट कोहली इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछली लगातार 5 वनडे पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। अगर आज राजकोट में भी वे अर्धशतक या शतक जड़ते हैं, तो वे लगातार 6 बार 'फिफ्टी प्लस' स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+