विराट कोहली अपने बेटे अकाय और पत्नी अनुष्का के साथ दिखे, लन्दन का वीडियो भारत में वायरल

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों को जॉइन करने के लिए लंदन चले गए। इस बीच वहां से बेटे अकाय के साथ कोहली का वीडियो सामने आया है। इस दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली के साथ मौजूद हैं।

विराट कोहली कैजुअल कपड़ों में हैं, जबकि अनुष्का शर्मा ने सफेद टॉप और शॉर्ट्स पहना है। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो गया। फैन्स ने इसको काफी पसंद भी किया है। इससे पहले मंदिर में कीर्तन का वीडियो भी वायरल हुआ था। कोहली के वीडियो और फोटो के लिए फैन्स तैयार रहते हैं।

virat and anushka

विराट और अनुष्का दोनों ही नीम करोली बाबा के अनुयायी हैं और वृंदावन में उनके दर्शन कर चुके हैं। मौका मिलते ही कोहली और अनुष्का भगवान के दर्शन को निकल जाते हैं। दोनों इस समय अपने बच्चों के साथ लन्दन में समय बिता रहे हैं। कोहली के बेटे अकाय का जन्म लन्दन में ही हुआ है।

इस जोड़े ने 11 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। वे दो बच्चों - वामिका और अकाय के माता-पिता हैं। अनुष्का शर्मा अगली बार क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देंगी। 'चकदा एक्सप्रेस' टाइटल वाली फिल्क का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म भारत की सबसे मशहूर महिला क्रिकेटरों में से एक झूलन गोस्वामी के जीवन से प्रेरित है।

विराट कोहली हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद आए हैं। वह मुंबई में टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के बाद लंदन के लिए रवाना हो गए थे। श्रीलंका दौरे पर विराट कोहली एकदिवसीय सीरीज में खेल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+